Viral Video : देर रात के अंधेरे में भी शहर की सड़कें कभी सोती नहीं। खाने-पीने की डिलीवरी ऐप्स पर काम करने वाले हजारों डिलीवरी पार्टनर्स रात-दिन मेहनत करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया है कि लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय आधी रात को ऑर्डर पहुंचाते हुए कहता है, 'ये कौन सा टाइम है खाने का भाई?'
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_deliveryboy81 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय कैमरे पर सीधे बताता है कि आधी रात को 1-3 बजे के बीच ज्यादातर ऑर्डर लड़कियों के आते हैं। उसने कहा 'जैसे ही पिकअप करो वो क्या बोलती हैं, मालूम है? भैया, आना है तो फोन करना, बेल मत बजाना और ऑर्डर में क्या होता है? चिप्स, वेफर्स, मतलब सब बच्चों वाली चीज। ये कौन सा टाइम है भाई रात को खाने का? और बेल मत बजाना, वो भी चोरी छुपे। लगता है पूरे दिन में इनको ये सब खाने का टाइम नहीं मिलता।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। एक यूजर ने लिखा कि, 'सॉरी भाई, डांट मत।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'थैंक यू भैया, ये सीक्रेट सबको बताने के लिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह हमारा अपना समय है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह जानकर खुशी हुई कि देर रात चिप्स और अन्य तरह की खाने की इच्छा होने पर ऑर्डर करने वाला मैं अकेला नहीं हूं।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'क्या भैया? आप पर्सनल हो रहे हो?' वहीं, एक अन्य ने कहा कि, 'मैं तो सुबह 3 बजे मैगी खाते हुए यह वीडियो नहीं देख रहा हूं।'
वीडियो ने उजागर कीं ये चीजें
यह वीडियो डिलीवरी वर्कर्स की वास्तविक जिंदगी की झलक भी दिखाता है। रात की शिफ्ट में सुरक्षा की चिंता, थकान, मौसम की मार और ग्राहकों के अनोखे ऑर्डर उनके रोजमर्रा का हिस्सा हैं। कई डिलीवरी पार्टनर्स बताते हैं कि मिडनाइट ऑर्डर्स से उनकी कमाई तो बढ़ती है, लेकिन स्वास्थ्य और नींद पर बुरा असर पड़ता है। कंपनियां रात के समय अतिरिक्त इंसेंटिव देती हैं, फिर भी काम की कठिनाई बनी रहती है।यह घटना डिजिटल युग की नई आदतों को भी उजागर करती है। जैसे- मिडनाइट स्नैकिंग, इंस्टेंट क्रेविंग्स और 24×7 उपलब्धता की संस्कृति। जहां एक तरफ ग्राहक आराम से घर बैठे ऑर्डर करते हैं, वहीं दूसरी तरफ डिलीवरी ब्वॉय बारिश, ठंड, गर्मी और अनियमित समय में मेहनत करते हैं। अंत में, डिलीवरी बॉय की यह मजेदार शिकायत हमें याद दिलाती है कि हर सुविधा के पीछे किसी की मेहनत छिपी होती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
कभी सोचा है, ऑटो का रंग पीला और हरा ही क्यों होता है; जवाब सुनकर सोच में पड़ जाएंगे
यमुना और जमुना नदी में क्या अंतर है, खूब सुने होंगे ये नाम; नहीं जानते हैं तो जान लें जवाब