आज का दौर सोशल मीडिया का है। जितने भी लोगों के पास स्मार्ट फोन है, लगभग वो सभी लोग आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कुछ लोग रेगुलर एक्टिव रहते होंगे तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर थोड़ा कम एक्टिव रहते होंगे मगर सोशल मीडिया से लगभग हर कोई जुड़ा हुआ है। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर जरूर ही होंगे और अगर आप रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और क्या वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?
पहाड़ों पर कई सारे लोग घूमने के लिए जाते हैं और वहां मजेदार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इसमें से जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं और अभी भी पहाड़ों पर गए एक कपल का ही वीडियो वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपल पहाड़ों पर ट्रेकिंग कर रहा है। इस दौरान पति अपना हाथ उठाकर दिखाता है तो पता चलता है कि उसने अपनी पत्नी के दुपट्टे से अपना और अपनी पत्नी, दोनों का हाथ बांधा हुआ है। अब उसके इसी काम की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @magbhu55 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'पहाड़ी ट्रेक के दौरान एक जोड़े ने दुपट्टे से अपने हाथ एक-दूसरे से बांधे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जाएंगे तो दोनों साथ में। दूसरे यूजर ने लिखा- इन इलाकों में हथकड़ी का कारोबार फल-फूल सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- जब दोनों को ही एक दूसरे पर विश्वास न हो पर ट्रिप भी जरूरी हो। चौथे यूजर ने लिखा- 2 स्टेप वेरिफिकेशन।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इंडिया सच में Beginners के लिए नहीं है, वायरल Video देख आप भी मान जाएंगे यह बात
1,2 या फिर 3 नहीं पूरी 9 सवारी, बाइक चलाते शख्स का Video हुआ वायरल, जरा आप भी देखिए