A
Hindi News वायरल न्‍यूज इससे बड़ा टोपीबाज आदमी अब तक नहीं देखा, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

इससे बड़ा टोपीबाज आदमी अब तक नहीं देखा, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

एक लड़के ने ट्रेन में आराम से सफर करने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि उसका वीडियो वायरल होने लगा। आइए आपको बताते हैं की वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/NOUGHTY_FLIX वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सप्ताह के सातों दिन कुछ न कुछ पोस्ट होता ही है और फिर उन्हीं सब में से कुछ वीडियो या फिर फोटो वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई और ड्रामा के अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और आपने इन सभी तरह के वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का प्लेटफॉर्म पर है और वो एक सीट के पास आकर रुकता है। इसके बाद वो बैग वहां रखने के बाद उसमें दवाई, रूई और पट्टियां निकालता है। इसके बाद वो रूई पर दवाई लगाने के बाद उन्हें पैर और पेट लगता है और फिर पट्टी से बांध देता है। इतना करने के बाद वो ट्रेन में चढ़ता है और वीडियो में आगे दिखता है कि एक तरफ जहां खचाखच भीड़ के कारण कई लोग खड़े हैं, वहीं ये लड़का चोटिल होने का बहाना देकर सीट पर आराम से लेटकर जा रहा है। उसके इसी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर noughty_flix नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 39 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- टिकट से महंगा तो खर्चा हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्त एडिट किया है बे। चौथे यूजर ने लिखा- सही सलामत जाता तो बैठने तक की सीट नहीं मिलती। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे ही लड़के मारे जाते हैं वीडियो में, अब समझ में आ गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली मेट्रो में पकड़े गए 2 चीटर! वायरल Video को देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, लोगों ने भी किया रिएक्ट

दीदी के दिमाग को सलाम है, Video देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे