1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा प्रैक्टिकल तो मैंने जिंदगी में कभी नहीं देखा, Video देख आप भी होने वाले हैं हैरान

ऐसा प्रैक्टिकल तो मैंने जिंदगी में कभी नहीं देखा, Video देख आप भी होने वाले हैं हैरान

एक ऐसे प्रैक्टिकल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपके लिए भी एकदम नया होगा। ऐसा आपने पहले कभी कुछ शायद ही देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REALTOFANOJHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में अतरंगी चीजें तो बहुत ही देखती हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आप तो यह बात समझते ही होंगे क्योंकि आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो आते होंगे और उन्हीं सब के बीच में कुछ ऐसा भी दिखता होगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होता है। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब स्टूडेंट रहे होंगे तो आपने कई सारी लिखित परिक्षाएं और प्रैक्टिकल एग्जाम दिए होंगे। कुछ तो आपको अभी याद भी आ गए होंगे मगर क्या आपने कभी खेत में रोपाई करते हुए कृषि विषय का प्रैक्टिकल एग्जाम दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि लाइन से बहुत सारे बच्चों को खेत में उतारा गया है, उनसे रोपाई कराई जा रही है। लाइन से सभी खड़े हैं और सभी खेत में धान रोप रहे हैं। वीडियो में सबसे ऊपर प्रैक्टिकल एग्जाम लिखा हुआ है। अब यह प्रैक्टिकल कब का और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मगर वीडियो वायरल हो गया और यह खेत जिसकी भी है, उसके तो मजे आ गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'परीक्षा में नकल न करने के सख्त आदेश के बाद प्रिंसिपल और छात्र-छात्राएं।' साथ में हंसने वाली इमोजी भी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कौन सी परीक्षा दी जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कैसा तरीका है बच्चों से धान रोपाई कराने का। तीसरे यूजर ने लिखा- चलो किसी का धान तो लग गया। चौते यूजर ने लिखा- ओह तेरी ये तो खेला हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

थाने के अंदर का Video बनाकर सोशल मीडिया पर बदमाश बन रहा था शख्स, पुलिस ने निकाल दी सारी बदमाशी

दिल दें, OTP नहीं! यूपी पुलिस की बात ही अलग है, अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क