1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Car Lover तो बहुत देखे मगर ऐसा कोई नहीं दिखा, वायरल फोटो देख आप भी यही बात कहेंगे

Car Lover तो बहुत देखे मगर ऐसा कोई नहीं दिखा, वायरल फोटो देख आप भी यही बात कहेंगे

एक घर के अंदर लगे मॉडिफाइड AC की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि ऐसा कार लवर नहीं देखा है। आइए फिर वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

viral photo, viral news, trending news- India TV Hindi
Image Source : X/@BEKAARBAATE सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

इस दुनिया में जहां भी लोगों को कुछ नया या फिर यूनिक दिखता है तो वो तुरंत उसे अपने फोन में कैद कर लेते हैं। इसके बाद कुछ लोग उसे फोन तक ही रखते हैं तो बहुत सारे लोग उसे सोशल मीडिया तक पहुंचा देते हैं जहां हजारो-लाखों लोग उस पोस्ट को देखते हैं। जो सबसे ज्यादा यूनिक होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर एक से एक वायरल पोस्ट देखते ही होंगे। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है।

वायरल हो रही है AC की फोटो

अभी जिस AC की फोटो वायरल हो रही है उसमें बताने के लिए बहुत कुछ तो नहीं है मगर हां जो भी है, वो यूनिक जरूर है। बंदे ने अपनी AC को मॉडिफाई करवाया है और उसे के कार के आगे वाले हिस्से का लुक दिया है। शख्स ने अपनी AC को एक कार के फ्रंट बंपर वाला लुक दिया है और फिर घर में ऊपर लगवा दिया है। कोई भी वो देखकर यह नहीं कह सकता है कि यह किसी कार के आगे का बंपर नहीं है। AC का ऐसा लुक पहली बार नजर आया और इसी कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। आप एक बार फोटो देख लीजिए उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन बताते हैं।

यहां देखें वायरल हो रहा पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bekaarbaate नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक अकाउंट को 4 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस AC का लिंक भेजना मुझे भी अपने लिए लेना है। दूसरे यूजर ने लिखा- GST क्या कम हुआ, सीधे फॉर्च्यूनर लगवा दी। तीसरे यूजर ने लिखा- यार ये कहां मिलेगा भाई, इसकी बहुत जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितना माइलेज देता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

ये भाई तो कुछ ज्यादा ही संस्कारी निकला, पत्नी संग फोटो खिंचवाने को लेकर बंदे ने कह दी अतरंगी बात

ऐसे तो दीदी चोर समाज को सारे टिप्स दे देगी, आप भी देखें वायरल हो रहा Video