1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मुझे मुंबई बहुत पसंद है...' सुबह 3:30 बजे घूमने निकली लड़की ने Women Safety पर जमकर की तारीफ

'मुझे मुंबई बहुत पसंद है...' सुबह 3:30 बजे घूमने निकली लड़की ने Women Safety पर जमकर की तारीफ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की ने मुंबई शहर की जमकर तारीफ की है।

Woman safety in Mumbai, Mumbai women safety video viral, Mumbai, viral video - India TV Hindi
Image Source : IG/@ITSACTUALLYNISHAA लड़की का वीडियो वायरल।

शहर जो कभी सोता नहीं...उसकी सुरक्षा और स्वतंत्रता की एक और मिसाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मुंबई की एक युवती ने सुबह करीब 3:30 बजे अपनी महिला दोस्त के साथ घर से निकलकर समुद्र तट की ओर जाने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने शहर की सुरक्षा की जमकर तारीफ की और कहा, 'मुझे मुंबई बहुत पसंद है।' यह वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया है। इंस्टाग्राम पर निशा नाम की एक लड़की ने एक वीडियो पोस्ट किया। उसने इस बात पर हैरानी जताई कि वह उस समय बिना किसी असुविधा या असुरक्षा के शहर में स्वतंत्र रूप से घूम सकती है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

 इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @itsactuallynishaa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। लड़की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वे अपनी दोस्त के साथ रात के अंधेरे में घूमते नजर आ रही हैं। वे बताती हैं कि समय करीब 3:30 रात का है, बल्कि लगभग 4 बजे का हो रहा है। दोनों लड़कियां बिना किसी पुरुष साथी के बस घूम रही हैं और समुद्र तट की ओर जा रही हैं। निशा हैरानी जताते हुए कहती हैं, 'भाई, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि हम दोनों लड़कियां सुबह 3:30 बजे इस तरह बाहर निकली हैं, कोई लड़का हमारे साथ नहीं है। इतना सुरक्षित महसूस हो रहा है।  हम बीच पर भी गए, और वहां सिर्फ लड़के ही थे, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा कि दो लड़कियां वहां आई हैं या किसी ने हमें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया। सच में, कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे मुंबई की इतनी तारीफ नहीं करनी चाहिए क्योंकि मैं इसे अपशकुन नहीं करना चाहती। यार, मुंबई... मेरे पास सच में शब्द नहीं हैं। मुझे मुंबई से बहुत प्यार है।' इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में अपने अनुभव का सार इस प्रकार बताया: "इसे सिर्फ मुंबई के लोग ही समझ सकते हैं।"

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। एक​ यूजर ने लिखा कि, 'यह उस तरह की आजादी है जिसकी हर महिला हकदार है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सुरक्षा का एहसास सचमुच अनमोल है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुंबई हमेशा दिलों को जीत लेता है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे क्षण शहर को खास बना देते हैं।'

गौरतलब है कि, इससे पहले मुंबई में रात 12:30 बजे घूमने निकली महिला का वीडियो भी वायरल हो चुका है। उसने भी शहर की सुरक्षा पर काफी तारीफ की थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

मुंबई में अमेरिकी महिला ने घर बैठे कराया ब्लड टेस्ट, मिनटों में काम होते ही हुई हैरान; कहा- 'ये सिर्फ भारत में संभव'