1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी के दिमाग को मेरा सलाम है, उनका जुगाड़ देख आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

आंटी जी के दिमाग को मेरा सलाम है, उनका जुगाड़ देख आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के दिमाग का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IMHARF वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले बहुत हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर यह बात तो आपसे छिपी नहीं होगी कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ का वायरल होता ही रहता है। कभी गर्मी से बचने के लिए लोगों ने जो जुगाड़ किया होता है, वो वायरल होता है तो कभी कपड़े को प्रेस करने का तरीका वायरल होता है। कभी कुछ और वायरल होता है तो कभी कुछ और दिख जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें भी कुछ जुगाड़ ही देखने को मिला। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला छाता खोलती है और जैसे ही छाता खुलता है, वो थोड़ा अलग सा नजर आता है। उस छाते के डंडे में कुछ लगा हुआ होता है जो पता नहीं चलता है कि क्यों है लेकिन अगले ही पल सब साफ हो जाता है। महिला ने छाते में दोनों तरफ तार लगाया हुआ है जिसके जरिए वो उसे एक बैग की तरफ अपने कंधे पर लगा लेती है। इसकी वजह से उस महिला को छाता पकड़ना नहीं पड़ता है और वो आराम से अपने काम करने लगती है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImHarf नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े तेजस्वी लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। महिला के गजब के जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लैंबॉर्गिनी जैसी महंगी कार भी सेफ नहीं क्या? रेमंड ग्रुप के MD ने जलती कार का Video किया शेयर

मेकअप का फर्क देखना है बिनोद? शादी के समय और बाद का चेहरा देख आप हो जाएंगे हैरान