1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ISIS वाले तुम सबको मार डालें...', पूर्व CAIR अधिकारी ने यहूदी शख्स और उसकी पूरी कौम को दी गाली, मारने भी दौड़ी

'ISIS वाले तुम सबको मार डालें...', पूर्व CAIR अधिकारी ने यहूदी शख्स और उसकी पूरी कौम को दी गाली, मारने भी दौड़ी

सोशल मीडिया पर काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) की एक पूर्व उच्च पदस्थ अधिकारी का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उसे न्यूयॉर्क शहर में यहूदी विरोधी टिप्पणी करते और एक यहूदी व्यक्ति पर हमला करते हुए देखा गया।

महिला का नाम नूरा शालाश बताया जा रहा है- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA महिला का नाम नूरा शालाश बताया जा रहा है

काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) की एक पूर्व सीनियर कर्मचारी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह यहूदियों के खिलाफ अपशब्द और उन्हें मार डालने की बातें कर रही हैं। मामला न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है। जहां अमेरिका के केंटकी में CAIR के साथ कभी काम करने वाली इस महिला को एक यहूदी शख्स के साथ झगड़ा करते और उसे और उसकी पूरी कौम को गाली देते हुए देखा गया। 

यहूदियों को गाली देते हुए महिला का वीडियो हुआ वायरल

महिला का नाम नूरा शालाश बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह महिला एक यहूदी शख्स का लिफ्ट तक पीछा करती है और गुस्से में उस पर हमला करने को भी दौड़ पड़ती है। वीडियो में महिला को उस यहूदी शख्स को गाली देते हुए भी सुना जा सकता है। साथ ही महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "मैं जिहाद की मांग करती हूं, मैं चाहती हूं कि ISIS तुम सबको मार डाले।"

महिला पर एक यहूदी व्यक्ति को परेशान करने का लगा आरोप

वीडियो के वायरल होने के बाद इस महिला और उसके कट्टरपंथ की चर्चा सोशल मीडिया और मेन कोर मीडिया में खूब हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नूरा पर एक यहूदी व्यक्ति को परेशान करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उनसे जब इस प्रकरण के बारे में पूछताछ की गई तो पूछताछ करने वालों के सवालों का जवाब नूरा ने यहूदी-विरोधी भावना के साथ दिया और कहा कि, "यहूदियों को धिक्कार है। ज़ायोनियों को धिक्कार है।"

वायरल वीडियो पर CAIR की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को लेकर CAIR नेशनल का कहना है कि नूरा शालाश पिछले पांच सालों से इस संगठन में कार्यरत नहीं है और वर्तमान में "हमारे नागरिक अधिकार समूह में उनकी कोई भूमिका नहीं है। हम वीडियो में यहूदी विरोधी टिप्पणियों की निंदा करते हैं और उसे अस्वीकार करते हैं, ठीक उसी तरह जैसे हम फिलिस्तीनी विरोधी नस्लवाद और मुस्लिम विरोधी घृणा की निंदा करते हैं और उसे अस्वीकार करते हैं।"

ये भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की, खराब यादाश्त और राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला

ट्रंप और मस्क को अमेरिकी अदालत ने दिया बड़ा झटका, वित्त विभाग के रिकॉर्ड हासिल करने पर लगाई रोक