सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ छाया ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तमाम वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी खुद की जान को खतरे में डालने वाले लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। वो लोग रील के जरिए फेमस होने के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। आप तमाम वीडियो तो देखते ही होंगे। लेकिन अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी जगह पर कोई फंक्शन हो रहा है। एक आदमी वहां कुछ लोगों से बात कर रहा है। वो शायद किसी काम के बारे में बता रहा है। तभी एक लड़का वहां स्प्रे लेकर तैयार हो जाता है। वो पहले तो कैमरे की तरफ देखता है और फिर स्प्रे डालना शुरू करता है। वो यह देख उसे हटाने के लिए हाथ को उठाता है मगर जो देखता है, उसे देख वो भी हंसने लगता है। दरअसल स्प्रे का मुंह दूसरी तरफ था तो जो उसे छिड़क रहा था, सारा स्प्रे उसी लड़के के मुंह पर आ गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतनी देर बाद पता चला है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब। दूसरे यूजर ने लिखा- भयानक बेइज्जती। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी रिएक्ट किया है।
ये भी पढ़ें-
कॉल और मैसेज का रिप्लाई न मिले तो क्या करना चाहिए? इस सवाल पर एक ने किया सैवेज कमेंट
मां की बात नहीं मानने पर कुछ ऐसा ही इलाज होता है, आप भी देखिए वायरल Video