1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट और तेजस राजधानी का किराया बराबर हो तो क्या चुनें? व्लॉगर ने जवाब देते हुए गिनाईं वजह; Video

फ्लाइट और तेजस राजधानी का किराया बराबर हो तो क्या चुनें? व्लॉगर ने जवाब देते हुए गिनाईं वजह; Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक व्लॉगर ने तेजस राजधानी में सफर करते हुए उसे फ्लाइट से बेहतर बताया।

flight vs tejas Rajdhani express, tejas Rajdhani express video, tejas express features, tejas expres- India TV Hindi
Image Source : IG/@MALHAR_31 व्लॉगर का वीडियो वायरल।

मुंबई से दिल्ली का सफर आमतौर पर लोग फ्लाइट से ही तय करना पसंद करते हैं, खासकर जब टिकट के दाम लगभग बराबर हों। लेकिन पुणे के व्लॉगर मलहर ने अलग रास्ता चुना। उन्होंने तेजस राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12951) के फर्स्ट एसी (1AC) का टिकट लिया, जिसका किराया करीब 5,300 रुपये था—लगभग फ्लाइट टिकट के बराबर। फिर भी उन्होंने ट्रेन को प्राथमिकता दी और सफर का पूरा अनुभव वीडियो में शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @malhar_31 से शेयर किया गया है। मलहर ने बताया कि जब उन्होंने देखा कि 1AC का किराया फ्लाइट के आसपास ही है, तो सोचा कि क्यों न राजधानी का प्रीमियम अनुभव लिया जाए। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली तक करीब 1,384 किलोमीटर की दूरी लगभग 15 घंटे 32 मिनट में तय करती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। मलहर ने 1AC कोच में सफर किया, जहां प्राइवेट कूपे जैसी सुविधा मिलती है। 

तेजस एक्सप्रेस की खासियत 

वीडियो में मलहर ने ट्रेन की खासियतें विस्तार से बताईं। साफ-सुथरे बेडशीट, तकिए, अखबार, मिरर जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ खान-पान की व्यवस्था भी टिकट में शामिल थी। रात का खाना, सुबह का नाश्ता और चाय-कॉफी जैसी सेवाएं मिलती रहीं। उन्होंने कोच की सफाई, स्टाफ का व्यवहार और आरामदायक सफर की तारीफ की। खिड़की से बाहर का नजारा देखते हुए सफर का मजा लेने की बात भी उन्होंने कही। व्लॉगर ने साफ कहा कि फ्लाइट में 2-2.5 घंटे में पहुंच जाते, लेकिन ट्रेन का अनुभव अलग ही है। अगर थोड़ा समय हो तो राजधानी का 1AC जरूर ट्राय करना चाहिए।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

 उनका वीडियो लाखों लोगों ने देखा। कई यूजर्स ने ट्रेन की सुविधाओं की सराहना की, तो कुछ ने मजाक में लिखा- “भाई, इतने पैसे में फ्लाइट ले लेता!” लेकिन ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे के प्रीमियम सेवाओं को सराहते नजर आए। बता दें कि, तेजस राजधानी मुंबई-दिल्ली रूट की सबसे तेज और प्रीमियम ट्रेनों में से एक मानी जाती है। 1AC में यात्रियों को अधिक प्राइवेसी, बेहतर खाना और आराम मिलता है। मलहर का अनुभव बताता है कि सिर्फ स्पीड ही नहीं, बल्कि सफर का आनंद भी मायने रखता है। जब किराया लगभग बराबर हो, तो कई लोग अब ट्रेन को भी एक अच्छा विकल्प मानने लगे हैं।  
गौरतलब है कि, इससे पहले विदेशी फैमिली ने वंदे भारत ट्रेन का एक्सपीरिएंस शेयर किया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर में सबसे स्पेशल क्या है? कंटेंट क्रिएटर का Video वायरल, लोग बोले- 'ट्रेन में भी प्लेन जैसा फील'