इंडिया के लोग कुछ और कर पाएं या फिर न कर पाएं मगर जुगाड़ बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। अपने लेवल पर हर कोई जरूरत पड़ने पर कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेता है और कुछ ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखने वाला भी दंग हो जाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर दिन जुगाड़ का कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।
वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें किचन में रखे सामान के लिए जुगाड़ किया गया है। वीडियो में दिखता है कि दाल को एक डिब्बे में रखा हुआ है। अब उसमें जुगाड़ ये है कि एक जगह से काटकर उसमें बोतल के ऊपर का हिस्सा लगा दिया गया है ताकि ढक्कन खोलकर उसमें से आसानी से दाल को निकाला जा सके। इसके बाद दूसरा जुगाड़ भी ऐसा ही दिखा। वीडियो में आगे दिखता है कि एक बोरी में भी ऐसे ही ढक्कन लगा दिया गया है जिसमें से चावल निकाला जा सके। जुगाड़ नया है इसलिए वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli.saurabh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अमेरिका क्या कहता था। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग नहीं है, बड़े गरीब लोग हैं। वहीं कुछ यूजर्स हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी किसी जासूस से कम नहीं हैं, उनकी जासूसी का Video देखना तो बनता है
दीदी का टैलेंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video देखने के बाद लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन