A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कपड़े प्रेस करने का यह जुगाड़ देख लिया तो घूम जाएगा आपका दिमाग, Video जमकर हो रहा वायरल

कपड़े प्रेस करने का यह जुगाड़ देख लिया तो घूम जाएगा आपका दिमाग, Video जमकर हो रहा वायरल

जुगाड़ को एक कला माना जाता है। जब संसाधन कम हों, तब लोगों के काम ये जुगाड़ ही आता है। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही वाकया दिखाया गया है, जहां एक शख्स अपनी जींस नीचे रखता है और फिर एक फावड़े पर रखे कोयले से उसे गर्म कर जींस को प्रेस करता है।

जींस प्रेस करता युवक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA जींस प्रेस करता युवक

आज के समय में सोशल मीडिया न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह नए-नए आविष्कारों और जुगाड़ों को दुनिया के सामने लाने का एक शानदार मंच भी बन चुका है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कपड़े प्रेस करने का एक अनोखा और जुगाड़ू तरीका दिखाया गया है। यह जुगाड़ न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि इतना अनोखा है कि इसे देख आपका दिमाग घूम जाएगा।

क्या है यह वायरल जुगाड़?

इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने इस्त्री (आयरन) को छोड़कर एक फावड़े की मदद से एक जिन्स प्रेस कर रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने कपड़ा प्रेस करने के लिए फावड़े के ऊपर जलता हुआ कोयला रखा है जो फावड़े को गर्म कर रहा है, जिससे जिन्स आराम से प्रेस हो रहा है। प्रेस करने के इस अनोखे तरीके को देखकर लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि शख्स की क्रिएटिविटी को भी सलाम कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @I_Am_Winter नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई मिलियन लोगों ने देखा और 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। लोग इस जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "ये जुगाड़ हम क्यों नहीं कर पा रहे हैं?" कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताते हुए हंसी-मजाक भी किया, तो कुछ ने इसे क्रिएटिव और प्रैक्टिकल आइडिया करार दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: इस पाकिस्तानी लड़की पर आया पूरे इंटरनेट का दिल, लिप्सिंग कर सोशल मीडिया पर छाई, जानें कौन है ये हसीना

VIDEO: पूरे दिन मोबाइल चलाते रहती थी बेटी, मां ने टेप लगाकर आंखों में ही चिपका दिया फोन