1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: पूरे दिन मोबाइल चलाते रहती थी बेटी, मां ने टेप लगाकर आंखों में ही चिपका दिया फोन

VIDEO: पूरे दिन मोबाइल चलाते रहती थी बेटी, मां ने टेप लगाकर आंखों में ही चिपका दिया फोन

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 04, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 11:34 pm IST

आज के समय में बच्चों और किशोरों में मोबाइल फोन की लत एक बड़ी समस्या बन चुकी है। स्कूल, कॉलेज, घर, और यहां तक कि खाने की मेज पर भी लोग अपने फोन में खोए रहते हैं। इसी समस्या से अपनी बेटी को छुटकारा दिलाने के लिए एक मां ने कुछ अलग तरीके से सबक सिखाया।

मोबाइल चलाती बेटी को मां ने सिखाया सबक- India TV Hindi
मोबाइल चलाती बेटी को मां ने सिखाया सबक Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसकी लत कई बार हमारे रिश्तों को प्रभावित करती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की मोबाइल की लत को सुधारने के लिए उसे कुछ ऐसे सबक सिखाया कि अब वह अपनी मां के सामने शायद ही कभी अपने फोन को हाथ लगाएगी। दरअसल, इस वीडियो में मां ने अपनी बेटी के चेहरे पर मोबाइल फोन को टेप से चिपका दिया ताकि उसे उसकी आदत का अहसास हो।

मां ने बेटी को सिखाया सबक

वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की खाने की मेज पर बैठी है और उसका पूरा ध्यान अपने मोबाइल फोन पर है। वह खाना खाते समय भी स्क्रीन पर आंखें गड़ाए हुए है, जिससे उसकी मां को गुस्सा आ जाता है। मां तुरंत एक टेप लेकर आती है और फिर वह अपनी बेटी के चेहरे पर ही फोन को चिपका देती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां अपनी बेटी के चेहरे पर फोन समेत चारों ओर टेप मार देती है।

लोगों ने खूब लिए चटकारे

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Awesomevideos07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक साढ़े 7 मिलियन यानी 75 लाख लोगों ने देखा और 91 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ यूजर्स ने मां के इस अनोखे तरीके की तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह मां तो जीनियस है! बच्चों को फोन की लत से बचाने के लिए ऐसे ही सख्त कदमों की जरूरत है।" दूसरे ने लिखा, "इससे पहले कि मेरी मां इस वीडियो को देख ले, इसे जल्द से जल्द डिलीट करो।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

उम्र से भी बड़ी हैं इस भाई की जिम्मेदारियां, वंदे भारत के स्टाफ का यह Video देख भर आएंगी आपकी आंखें

हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।