1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मोबाइल फोन जेब में ब्लास्ट होने से युवक का प्राइवेट पार्ट डैमेज, अस्पताल में भर्ती

मोबाइल फोन जेब में ब्लास्ट होने से युवक का प्राइवेट पार्ट डैमेज, अस्पताल में भर्ती

 Published : Mar 18, 2025 11:04 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 11:12 pm IST

राजगढ़ में बाइक चलाने के दौरान एक युवक की जेब में मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। इसकी वजह से युवक जख्मी हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मोबाइल फोन जेब में ब्लास्ट  - India TV Hindi
मोबाइल फोन जेब में ब्लास्ट Image Source : INDIA TV

राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक युवक की जेब में मोबाइल फटने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब युवक बाइक चला रहा था। मोबाइल ब्लास्ट होते ही उसका संतुलन बिगड़ा और युवक हाईवे पर गिर गया। जेब में मोबाइल ब्लास्ट होने से युवक का प्राइवेट पार्ट भी डैमेज हो गया। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सारंगपुर से शाजापुर रेफर किया गया है। 

युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी

जानकारी के अनुसार, सारंगपुर में पानीपुरी का ठेला लगाने वाला 19 साल का अरविंद सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी जाकर बाइक से नैनवाड़ा गांव लौट रहा था। तभी टोल टैक्स के पास अचानक उसकी पेंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया। वह नीचे गिर गया। अरविंद के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गए। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे तत्तकला सारंगपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा युवक का चेकअप किया गया। 

जेब में फोन रखकर बाइक चला रहा था युवक

इसके बाद उसे गंभीर हालत में शाजापुर रेफर किया गया। घायल के भाई ने डॉक्टरों को बताया कि अरविंद ने हाल ही में रेडमी कंपनी का पुराना मोबाइल खरीदा था। रात भर चार्जिंग पर लगा रहने के बाद उसे जेब में रखकर सब्जी खरीदने गया था। एक घंटे बाद लौटते समय हादसा हो गया। जिससे वो गंभीर घायल हो गया।  

 

 

शाजापुर के अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज

जेब में मोबाइल फटने के बाद युवक को तत्काल राहगीरों के द्वारा एंबुलेंस बुलाकर सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे शाजापुर के अस्पताल भेज दिया गया। सारंगपुर के डॉ. नैन नागर ने बताया कि युवक का प्राइवेट प्रार्ट क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाज कर उसे जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया गया है। हालांकि युवक खतरे से बाहर है। इस दौरान डॉक्टर ने लोगों से मोबाइल को रखते समय सावधनियां भी बरतने की अपील की है। 

  रिपोर्ट- गोविंद सोनी, राजगढ़ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।