1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे पर तो भगवान की महान कृपा रही होगी! भयानक हादसे में कार से टकराकर पलटी SUV फिर भी सुरक्षित बच गया ड्राइवर

इस बंदे पर तो भगवान की महान कृपा रही होगी! भयानक हादसे में कार से टकराकर पलटी SUV फिर भी सुरक्षित बच गया ड्राइवर

यह वायरल वीडियो एक चमत्कारिक घटना को दिखा रहा है। इस वीडियो ने लोगों को न सिर्फ हैरान किया बल्कि उन्हें इस हादसे को लेकर सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : X/@MANOJSH28986262 हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऐसे सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर एक कार से टकराती है और फिर पलटकर बहुत दूर तक घिसटते हुए चली जाती है। लेकिन SUV में सवार ड्राइवर पर शायद भगवान बहुत मेहरबान थे जो इतने भयानक हादसे के बाद भी उसकी जान बच गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि SUV कार से टकराने के बाद पलटकर थोड़ी दूर तक घिसटती है और फिर वापस सीधी हो जाती है। जिसके बाद गाड़ी में बैठा ड्राइवर गाड़ी का गेट खोलकर बाहर आता है और फिर जब वह अपने आप को और गाड़ी को सही सलामत पाता है तो वह गाड़ी में बैठकर निकल जाता है।

भयावह हादसे का वीडियो हुआ वायरल

इस भयावह हादसे को देखकर हर कोई दंग रह गया। यह घटना सड़क पर चल रहे एक अन्य वाहन चालक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे का यह वीडियो कब और कहां का है? इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद SUV सड़क पर चल रही एक कार से टकराई और हवा में उछलते हुए पलट गई। फिर थोड़ी दूर घिसटने के बाद अपने आप ही सीधी होकर खड़ी हो जाती है। यह पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ManojSh28986262 नाम के यूजर ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी और राहत दोनों व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, "यह देखकर रोंगटे खड़े हो गए, लेकिन ड्राइवर को सुरक्षित देख मन को सुकून मिला।" दूसरे ने लिखा, "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा', टीचर ने दिया होमवर्क तो बच्चे ने धमकाया, क्लास के 'लिटिल डॉन' का Video वायरल

पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video