1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्मार्ट बनने के चक्कर में दीदी ने अपने पति का ही नुकसान करवा दिया, आप भी देखें Video

स्मार्ट बनने के चक्कर में दीदी ने अपने पति का ही नुकसान करवा दिया, आप भी देखें Video

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SANKII_MEMER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ समय तो बिताते ही हैं। लोगों को जैसे ही अपने काम से समय मिलता है या फिर जैसे ही उन्हें बोरियत महसूस होती है तो वो तुरंत ही सोशल मीडिया की गलियों में समय बिताने के लिए निकल जाते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि रोज कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी डांस और अतरंगी हरकत के वीडियो और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूध बेचने वाला आदमी शख्स को दूध दे देता है। इसके बाद वो हिसाब करने के लिए बोलता है तो शख्स पूछता है कि कितना हुआ है। इस पर दूध बेचने वाला बंदा उसे 5 हजार रुपए देने के लिए बोलती है और वो शख्स उसे पैसे दे ही रहा था कि उसकी पत्नी उसे रोक लेती है। वो बोलती है कि ऐसे किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद महिला हिसाब करती है और हिसाब करने के बाद पता चलता है कि दूध वाले का पैसा 6,300 निकलते हैं। इसी तरह महिला स्मार्ट बनने के चक्कर में अपने पति की ही नुकसान कर देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 10 हजार लोगों ने देख ही लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाभी ने गरीबों को सताया नहीं कभी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फोन वेंडर अब iPhone 12 को iPhone 17 Pro Max में बदल रहे हैं, Video देख समझेंगे कैसे

सैलाब से खुद को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, Video देख खुली रह जाएंगी आंखें