सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या छा जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है क्योंकि हर दिन कुछ अलग और नया देखने को मिलता ही रहता है। दूसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि इस दुनिया में जब भी कुछ अतरंगी दिखता है या फिर कोई अतरंगी कुछ करता है, वो कोई न कोई रिकॉर्ड करक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ही देता है और अगर वो वीडियो इंटरनेट की जनता का ध्यान खींच ले, तो वो वायरल भी हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर अब तक न जानें ऐसे कितने सारे वायरल वीडियो देख लिए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जब भी किसी का हाथ टूटता या फिर चोट लगती है तो वो पट्टी करवाता है और उसके ठीक होने का इंतजार करता है ताकि उस पट्टी को या फिर प्लास्टर को हटवा सके। मगर अभी फैशन का दौर चल रहा है तो लोग चोट को भी फैशन के साथ जोड़ ले रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक बंदे के हाथ में पट्टी लगी हुई है और वो उस पट्टी के ऊपर लेमिनेशन करवा लेता है। अब लेमिनेशन करवाने के बाद उसका हाथ देख आप भी माथा पकड़ लेंगे और कहेंगे कि धत तेरी की। आइए वायरल वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dk_communication1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 81 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'फ्रैक्चर लेमिनेशनव करवाइए, नया लुक दें अपने जख्म को।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- एग्जॉस्ट भी लगा दे भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तुझे अब हॉस्पिटल वाले क्लेम नहीं देंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- दिल पर भी हो जाती है क्या भाई ये।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस कारीगर को तो इनाम दिया जाना चाहिए, कारीगरी के कारण Video हो रहा है वायरल
दो महिलाओं ने पहन ली ऐसी साड़ियां की फोटो हो गईं वायरल, एक बार आप भी देखिए