सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां कब क्या वायरल हो जाए, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। कई बार तो ऐसे वीडियो या फिर फोटो वायरल हो जाते हैं जो लोगों को समझ में ही नहीं आता है कि ये क्यों वायरल हो रहा है। खैर हम आपको उन्हीं वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं जिन्हें देखने के बाद आप कुछ रिएक्ट कर सकते हैं। अब वो पोस्ट हैरान करने वाला भी हो सकता है, हंसाने वाला भी हो सकता है तो कई पोस्ट गुस्सा भी दिलाते हैं। अभी भी दो फोटो वायरल हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है जो वो वायरल हो गईं।
वायरल फोटो में क्या नजर आया?
कई बार ऐसा होता है कि कहीं सफर करते समय कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है। ऐसे चीजों को कई लोग क्लिक करके सोशल मीडिया पर डाल देते हैं और वो वायरल भी हो जाते हैं। अभी दो महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों के फोटो वायरल होने का कारण उनकी साड़ियां हैं। एक महिला ने जो साड़ी पहनी हुई है, उस पर फेसबुक का लोगो नजर आ रहा है वहीं दूसरी महिला की साड़ी पर व्हाट्सएप का लोगो है और दोनों की पूरी साड़ी पर ही ऐसे लोगो हैं। आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है और इसी कारण फोटो वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो दोनों फोटो देखे उसे इंस्टाग्राम पर @ShivamHere_56 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये व्हाट्सएप और फेसबुक की ब्रांड एंबेसडर हैं।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 11 हजार लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- साड़ी पर देखा तब समझ आया। दूसरे यूजर ने लिखा- फेसबुक का तो कलर ही चेंज कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बच्चे में बिजनेसमैन बनने के गुण अभी से दिख रहे हैं, आप भी Video देख यही कहेंगे
बेटे के जैकेट पर भोली मां ने लिखा कुछ ऐसा जो अब तक नहीं देखा होगा, Video देख लोगों ने कही ये बातें