1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "इंडिया-अफगानिस्तान भाई-भाई", पासपोर्ट दिखाए बिना इंडियन बाइकर को मिल गई एंट्री, शख्स ने शेयर किया Video

"इंडिया-अफगानिस्तान भाई-भाई", पासपोर्ट दिखाए बिना इंडियन बाइकर को मिल गई एंट्री, शख्स ने शेयर किया Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको बताएगा कि अफगानिस्तान में भारत की कितनी इज्जत है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

Afghanistan, Indian Biker- India TV Hindi
Image Source : IG/WANDER.DA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप अगर घूमने के शौकीन हैं और इंडिया के अलग-अलग राज्यों के अलावा आप दूसरे देशों में भी घूमने के लिए जाते हैं तो आप जानते होंगे कि इस दौरान आपके पास पासपोर्ट का होना कितना जरूरी है। अगर कहीं कोई पुलिस वाला चेकिंग करने लगे तो फिर इस केस में वो पहले पासपोर्ट ही चेक करेगा। वहीं एक हमारा पड़ोसी देश आफगानिस्तान है जहां इंडिया का बस नाम ही काफी है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको बताएगा कि तालिबानियों के बीच में इंडिया की कितनी वैल्यू है। 

शख्स के वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स कहां पर जा रहा है और सामने तालिबानी चेकपोस्ट है। वहां पर उसे रोका जाता है और जब तालिबानी को पता चलता है कि बाइक पर जाने वाला शख्स इंडिया से है तो वो खुश हो जाता है और उसका स्वागत करता है। इतना ही नहीं वो बाइक अपने बैग से पासपोर्ट दिखाने के लिए निकाल रहा होता है तो उसे रोककर बोलता है, 'इंडिया-अफगानिस्तान भाई-भाई।' इसके बाद वो बाइक से हाथ मिलाता है और पासपोर्ट दिखाने के लिए मना कर देता है। इतना ही नहीं वो बाइकर को चाय के लिए भी पूछता है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर wander.da नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अफगानिस्तान से गुजरते हुए आप प्रतिदिन कई तालिबानी चौकियों से गुजरते हैं और बातचीत हमेशा बहुत संवादात्मक होती है, खासकर जब आप कहते हैं कि आप भारत से हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- हिंदुस्तान अफगानिस्तान भाई भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कमाल का था। तीसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा ऑन टॉप।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

आंटियों को Video बनाता देख शख्स ने कह दी ऐसी बात जो हो गया वायरल, लोगों की नहीं रुकी हंसी

मां रोती रही बेटी प्रेमी संग चली गई! एक Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल