एक बार जब कोई सोशल मीडिया पर आ जाता है और रेगुलर एक्टिव रहने लगता है तो उसे पता चलता है कि इस दुनिया में कितने अतरंगी लोग मौजूद हैं और उनके दिमाग में कैसे-कैसे आइडिया आते हैं। हम और आप जो सोच भी नहीं सकते हैं, वैसा कुछ अतरंगी, अजीब और हैरान करने वाली हरकत कुछ लोग करते हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोग खुद बनाते हैं तो कुछ लोगों के वीडियो कोई दूसरा बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी कार चला रहा है और वीडियो कार के अंदर से ही रिकॉर्ड किया गया है। अब कोई भी कार को कैसे हैंडल करता है? जाहिर सी बात है कि कोई भी कार के स्टियरिंग व्हील के जरिए कार को हैंडल करता है और उसे चलाता है मगर वायरल वीडियो में कुछ अलग दिखा। वीडियो में दिखता है कि उस कार के अंदर स्टियरिंग व्हील ही नहीं है। अब उसे जानबूझकर निकाला है या फिर कोई और कारण है, यह तो नहीं पता मगर इसके बाद भी शख्स कार को आराम से चला रहा है। उसने स्टियरिंग व्हील के शाफ्ट पर प्लायर कस दिया है और उससे वो गाड़ी चला रहा है। उसके अतरंगी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JatinTweets_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने त वीडियो को 5 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये खतरनाक है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हेवी प्रो मैक्स ड्राइवर है। अब यह वीडियो कब का है और ये कारनामा करने वाला शख्स कौन है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
1,2 या फिर 3 नहीं पूरी 9 सवारी, बाइक चलाते शख्स का Video हुआ वायरल, जरा आप भी देखिए