भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम, 26 मीटर की गहराई में स्थित, देखें Photos
क्या आपने कभी पानी के अंदर म्यूजियम को देखा है। यदि नहीं तो आप इसे आराम से देख सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर नहीं जाना है बल्कि यह भारत के पुड्डुचेरी में ही स्थित है।
आपने म्यूजियम तो कई देखें होंगे लेकिन सभी जमीन पर होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा भी म्यूजियम है जो समुद्र के अंदर है। पानी में स्थापित किए हुए इस म्यूजियम की सैर करने के लिए आपको तैराकी आनी चाहिए। यदि आप तैरना नहीं जानते तो शायद ही आप कभी ये नजारा देख सकते हैं। लेकिन उनलोगों के लिए इंटरनेट जिंदाबाद है वे फोटो और वीडियो के जरिए इस म्यूजियम का लुत्फ उठा सकते हैं। इस म्यूजियम को देखने का एक अलग ही रोमांच और थ्रिल है।
आईएनएस कुड्डालोर, माइंसवीपर को म्यूजियम में बदला गया
वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए तो यह म्यूजियम बहुत ही खास है और उन्हें यहां जरूर जाना चाहिए। यह म्यूजियम पुडुचेरी के तट से लगभग 7 किलोमीटर दूर 26 मीटर की गहराई में स्थित है। भारत का यह पहला अंडर वाटर म्यूजियम है। इस म्यूजियम को एक डीकमीशन माइंसवीपर, आईएनएस कुड्डालोर में बनाया गया है। यानी ये कि इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी, नेशनल सेंटर फॉर कोस्टल रिसर्च और एनजीओ पॉन्डीकैन ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस माइनस्वीपर को एक अंडरवाटर म्यूजियम में बदल दिया। इस म्यूजियम को देखने के लिए लोगों में गजब की उत्सुकता है।
ये हैं इस म्यूजियम में आकर्षण के केंद्र
इस मयूजियम को देखने के साथ-साथ आप समुद्री जीवों के साथ तैराकी भी कर सकते हैं। म्यूजियम में विदेशी मछलियां, समुद्री कछुए, शैवाल, कवक और बर्नाकल भी देख सकते हैं। यहां पर आप स्नार्केलिंग और स्कूबा डाइविंग भी कर सकते हैं। इस म्यूजियम के साथ-साथ आप और भी बहुत कुछ एक्सपीरियंस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
कार्टूनिस्ट ने इस भाजपा नेता को बनाया 'T-Man', लिखा- चलो तुम्हें नागालैंड की सैर कराऊं
