A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत के धुंधले और अमेरिका के आसमान नीले! सोशल मीडिया यूजर्स के बीच छिड़ा वाकयुद्ध, सामने आए ऐसे रिएक्शन

भारत के धुंधले और अमेरिका के आसमान नीले! सोशल मीडिया यूजर्स के बीच छिड़ा वाकयुद्ध, सामने आए ऐसे रिएक्शन

Viral Video : सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इन दिनों एक नई चीज को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसमें लोग भारत के धुंधले और अमेरिका के नीले आसमान को देख उनकी तुलना कर रहे हैं।

indian blurry sky vs American blue sky, viral video, indian pollution video, aaj ka viral video, vir- India TV Hindi
Image Source : X/@WHATEVERVISHAL भारत और अमेरिका का आसमान।

Viral Video : भारत और अमेरिका में आकाश के रंग की तुलना करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने अब देश में प्रदूषण को लेकर एक बहस छेड़ दी है जिसमें कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि पहाड़ों और समुद्र तट क्षेत्रों में अधिकांश टियर-1 शहरों की तुलना में आकाश का रंग बेहतर होता है। वीडियो की शुरुआत भारत की एक व्यस्त सड़क पर गाड़ी के अंदर से फिल्माए गए फुटेज से हुई। खास बात यह है कि सटीक स्थान का उल्लेख नहीं किया गया था। वीडियो में आसमान धुंधला और फीका दिखाई दे रहा था। इसके ऊपर लिखा था: 'पहले सोचता था कि भारत से बाहर आसमान नीला दिखता होगा।'

एक्स पर वीडियो वायरल 

एक्स पर इस वीडियो को @WhateverVishal नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में फिर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक मनोरम दृश्य दिखाई देता है, जिसमें सड़क के किनारे का नजारा नीले, साफ आसमान से ढका हुआ है। यह फुटेज कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर की एक सड़क पर फिल्माया गया था। 

यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं 

इस तुलना ने अब सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर लिया है। जिनमें से कई इस बात से सहमत हैं कि अमेरिका में स्वच्छ हवा के कारण आकाश अधिक चमकीला दिखाई देता है। हालांकि, कुछ अन्य लोगों का तर्क है कि यह तुलना अनुचित है और इसमें संदर्भ का अभाव है। एक यूजर ने कहा कि, 'हमें एक देश के रूप में ये सब हासिल करने के लिए 50 साल और चाहिए। ये लोग जिन देशों का उदाहरण दे रहे हैं, वे इतिहास, स्वतंत्रता की अवधि, जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधनों और हर मामले में हमारे देश से बिल्कुल अलग हैं। हम भी ये सब हासिल कर लेंगे, बस थोड़ा और समय लगेगा।' 
 
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह बहुत दुख की बात है कि हमें ताजी हवा में सांस लेने या साफ आसमान देखने का मौका नहीं मिलता। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि हमें इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं है कि यह कहीं मौजूद भी है।' 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हां भाई, सिर्फ भारत में ही भूरा आसमान देखने को मिलता है, और वो भी दिल्ली में। मैंने दिल्ली में कभी साफ आसमान नहीं देखा। आजकल गर्मी की वजह से थोड़ा नीला आसमान दिख जाता है।'

चौथे यूजर ने अपनी खिड़की के बाहर से नीला आसमान दिखाते हुए लिखा कि, 'मुझे नहीं पता कि आप लोग किस तरह की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं। मुझे पता है कि भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की समस्या है, लेकिन यह मुख्य रूप से अक्टूबर से जनवरी के बीच के मौसम में होती है।'

एक अन्य व्यक्ति ने पर्वतीय क्षेत्र में नीले आसमान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, 'हबीबी, भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आओ। यह तस्वीर कुछ सप्ताह पहले, भारी बारिश शुरू होने से पहले ली गई थी।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'तो फिर आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश देखना चाहिए, आपको बहुत पसंद आएगा। जगहें नरक नहीं होतीं। लोग ही उस स्वर्ग को नरक बना देते हैं।'

छठे यूजर ने लिखा कि, 'घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र की तुलना पहाड़ी क्षेत्र से करना उचित तुलना नहीं है। क्या तर्क है भाई। भाई महाराष्ट्र आ जाओ तुमको पूरा साफ आसमान दिखता है।'

एक और ने लिखा कि, 'भारतीयों को विकास भी चाहिए और प्रदूषण भी नहीं चाहिए। औद्योगिक क्रांति के दौरान इन पश्चिमी देशों ने भी इस दौर का सामना किया था। लेकिन हम उस बारे में बात नहीं करते।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है? इस महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस; Video हुआ वायरल

अमेरिका में सपनों को सच करने की कोशिश में चढ़ गया 8.4 करोड़ रुपये का कर्ज, NRI कपल का Video वायरल