1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : चीन में रह रहे भारतीय ने कराया 'हाउस टूर', किराया सुनते ही चौंक यूजर्स; बोले- 'इतना सस्ता!'

Video : चीन में रह रहे भारतीय ने कराया 'हाउस टूर', किराया सुनते ही चौंक यूजर्स; बोले- 'इतना सस्ता!'

Viral Video : चीन के वुहान शहर में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति ने अपने अपार्टमेंट का दौरा कराया। वीडियो में उसने किराय भी बताया है।

House Tour Video, Aaj Ka Viral Video, Todat Trending Video, China, Wuhan, Viral News, India TV - India TV Hindi
Image Source : IG/@ADVIKJOURNEY चीन में रह रहे शख्स ने कराया हाउस टूर।

Viral Video : चीन के वुहान में एक अपार्टमेंट का दौरा कराते हुए एक भारतीय शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए, यूट्यूबर ने किराए के उस अपार्टमेंट में उपलब्ध बेसिक सुविधाओं की झलक दिखाई, जो स्टूडियो अपार्टमेंट जैसा लग रहा था। उन्होंने बताया कि वह पहले यहीं रहते थे, लेकिन अब दूसरे अपार्टमेंट में चले गए हैं। उन्होंने यह वीडियो तब शूट किया जब वह अपना कुछ सामान लेने वहां गए थे। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @advikjourney नामक हैंडल से शेयर किय गया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट शहर के केंद्र में है और किराया लगभग 30,000 रुपये है, जिससे ऑनलाइन यूजर्स ने इसकी तुलना बेंगलुरु के किराए से करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा, "यह बेंगलुरु से सस्ता है भाई।" गौरतलब है कि, चीन में किराया बेंगलुरु के कुछ इलाकों के किराए के बराबर या उससे भी कम है, जहां 1BHK अपार्टमेंट का किराया 20,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। चीन में, वुहान और चेंगदू जैसे टियर 2 शहरों में रहने के सस्ते विकल्प उपलब्ध हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो के वायरल होते ही इसे पांच मिलियन व्यूज और 200,000 से अधिक लाइक मिले। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए अलग-अलग शहरों में किराए को लेकर अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने कहा, "बैंगलोर से सस्ता।" दूसरे ने लिखा कि, "भारत के बाहर प्राइवेट फ्लैट के लिए 30,000 रुपये वास्तव में बहुत अच्छा है। ऑस्ट्रेलिया में मैं शेयर किए गए घर और कमरे के लिए 27,000 रुपये दे रहा हूं।" तीसरे ने लिखा कि, "कमरा बहुत ही प्यारा था। भाई, दुबई में ऐसे कमरे की कीमत लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये होती है।"   
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : 'भारत में अराजकता, अत्यधिक भीड़भाड़ और गरीबी...' चीन से तुलना कर बोला विदेशी व्लॉगर,यूजर्स ने किया रिएक्ट

कश्मीर की बर्फ का ऐसा हाल देख खून खौल जाएगा, Viral Video पर भड़के यूजर्स; दिए ऐसे रिएक्शन