1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लंदन में भारतीय शख्स ने 10 मिनट में ₹1,200 कमाए, लगाया गजब का ​दिमाग; वायरल हुआ Video

लंदन में भारतीय शख्स ने 10 मिनट में ₹1,200 कमाए, लगाया गजब का ​दिमाग; वायरल हुआ Video

Indian Man in UK : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में भारतीय शख्स ने दावा किया कि, उसने 10 मिनट में ₹1,200 कमाए।

Indian Man in UK, Indian Man In London, Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hindi - India TV Hindi
Image Source : IG/@VISHNU_VIJAYADHARAN_ भारतीय व्यक्ति का वीडियो वायरल।

Indian Man in UK : लंदन में कमाई करने के​ लिए हर साल कई लोग जाते हैं, जहां पर वे अलग-अलग बिजनेस आइडिया से जीविकोपार्जन के साधन ढूंढ़ते हैं। हाल ही में एक भारतीय शख्स ने लंदन में अपने कमाई के साधन को बताकर लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, 25 वर्षीय एक भारतीय युवक ने खुलासा किया है कि कैसे उसने लंदन में मात्र 10 मिनट में 10 पाउंड कमा लिए। इससे पहले कि पुलिस आकर उसके सड़क किनारे के धंधे को बंद करवा दे। लंदन में काम करने वाले केरल के मूल निवासी विष्णु विजयधरन ने अपने इस काम का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vishnu_vijayadharan_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। विजयधरन ने एक साधारण से बिजनेस आइडिया से शुरुआत की लंदन की सड़कों पर पोलरॉइड तस्वीरें बेचना। वीडियो में उन्होंने कहा, 'देखते हैं कि लंदन में पोलरॉइड तस्वीरें बेचकर हम कितना पैसा कमा सकते हैं।' बता दें कि, पोलरॉइड तस्वीरें इंस्टेंट फोटोग्राफ होती हैं जो फोटो खींचने के कुछ ही मिनटों में अपने आप डेवलप हो जाती हैं। फोटो को बाद में प्रिंट कराने के लिए भेजने की जरूरत नहीं पड़ती, कैमरा तुरंत एक फोटो निकाल देता है यही कारण है कि यह लंदन जैसे लोकप्रिय पर्यटन शहर में बेचने के लिए एकदम सही उत्पाद है। हालांकि इनका नाम पोलरॉइड ब्रांड के नाम पर रखा गया है, लेकिन आज लोग "पोलरॉइड पिक्स" शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर कोडक या फुजीफिल्म जैसे अन्य ब्रांडों की इंस्टेंट-फिल्म तस्वीरों के लिए भी करते हैं। 

खुलेआम व्यापार करना पड़ा महंगा 

केरल के इस व्यक्ति ने 110 पाउंड (लगभग 14,000 रुपये ) में एक कोडक पोलरॉइड कैमरा खरीदा और प्रत्येक तस्वीर को 5 पाउंड ( लगभग 640 रुपये ) में बेचने के विचार से एक व्यस्त सड़क पर निकल पड़े। वीडियो में उन्हें एक साधारण सा कार्डबोर्ड का साइनबोर्ड पकड़े हुए दिखाया गया है जिस पर "प्यारियों, £5 पोलरॉइड" लिखा था। कुछ ही मिनटों में उन्हें एक महिला मिली जो अपनी तस्वीर से बेहद खुश नज़र आई। विजयधरन ने बताया, 'दो सेकंड के भीतर ही हमें एक और ग्राहक मिल गए।' इसी बीच पुलिस आ गई और उसकी सारी योजना पर पानी फिर गया। उसने कहा, 'उस समय मुझे सच में लगने लगा था कि हम लाखों कमा लेंगे, लेकिन हमारा अगला ग्राहक पुलिस निकली।' विजयधरन को बताया गया कि सड़क पर सामान बेचने के लिए उन्हें नगर परिषद की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने खुलासा किया, 'नगर परिषद के अधिकारी अवैध रूप से सड़क पर सामान बेचने के आरोप में हम पर जुर्माना लगाने आए थे।' हालांकि फिर भी उन्होंने कहा कि, 'ऐसा लगता है कि इसके लिए हमें परिषद से अनुमति लेनी थी और मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अगर आपके पास परिषद से अनुमति है, तो आप यहां आसानी से प्रति घंटे 100 पाउंड कमा सकते हैं।' उस भारतीय व्यक्ति के लिए सब कुछ बुरा नहीं था, क्योंकि पकड़े जाने से पहले वह 10 पाउंड (लगभग ₹ 1,200) कमाने में कामयाब रहा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
IPL में वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, धुआंधार परफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया 'खास' नाम

Video : ऑफिस में प्रसाद बोलकर बांटा नींबू का रस, चखते हुए लोगों का रिएक्शन देख हंसी जरूर छूटेगी