Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजना ढेरों वीडियो ऐसे वायरल होते रहते हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें एक बुजुर्ग भारतीय व्यक्ति ने एक इंडोनेशियाई महिला का दुपट्टा लेने के लिए रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। डिजिटल क्रिएटर @indaha.l द्वारा पोस्ट किए गए एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के गेट के किनारे पर खड़े देखा जा सकता है। कैमरा चलाने की कोशिश में, महिला का दुपट्टा अनजाने में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिर गया। महिला के कुछ प्रतिक्रिया देने से पहले ही, पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने स्थिति का जायजा लिया, उसे रुकने का इशारा किया और अपने हाथ से दुपट्टा निकालने की कोशिश की। पहले तो दुपट्टा हाथ में नहीं आया , फिर वह बीच में कूद गया और दुपट्टा निकालने में कामयाब हो गया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए इंडोनेशियाई महिला ने कहा कि, 'मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी हिम्मत करके मदद करने के लिए पटरियों पर कूद जाएगा। सच कहूं तो, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं क्योंकि मुझे किसी की मदद इस तरह लेने पर बहुत बुरा लग रहा है।' महिला की मदद को ठुकराते हुए, वह व्यक्ति प्लेटफार्म पर चढ़ गया और उससे किसी भी तरह की स्वीकृति की प्रतीक्षा किए बिना तुरंत चला गया। कैप्शन में महिला ने लिखा कि, 'राहुल बिल्कुल सही समय पर आया!!' महिला ने 1998 की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के किरदार राहुल का जिक्र भी किया। कहा कि, 'वैसे, मुझे लगा था कि कोई मेरी इज्जत नहीं करेगा या मेरी परवाह नहीं करेगा, लेकिन उन्होंने मेरी इतनी जल्दी मदद की। बहुत-बहुत धन्यवाद।'
41 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
वीडियो को 41 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका था और हजारों कमेंट्स मिले थे क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स ने उस बुजुर्ग व्यक्ति की सराहना की थी जिसने बिना किसी स्वार्थ के महिला की मदद की थी। एक यूजर ने कहा, "उसने चुपचाप आगे चल रही लड़की के लिए शॉल उठाया और बदले में एक साधारण 'धन्यवाद' की भी उम्मीद किए बिना आगे बढ़ गया।" वहीं दूसरे ने कहा, "वाह, वह कितना सज्जन व्यक्ति था कि उसने उठने में मदद के लिए उसका हाथ तक नहीं पकड़ा।" एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा कि, "उसका कोई गुप्त इरादा नहीं था, उसने उसका हाथ नहीं पकड़ा, उसने उसे किसी घृणित तरीके से नहीं देखा, उसने बस स्थिति को संभाला और एक नायक की तरह चला गया।" चौथे व्यक्ति ने कहा "मैं कसम खाता हूं, कुछ अनजान भारतीय अंकल कितने प्यारे होते हैं। एक बार मैं अपने कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले जा रहा था, तभी अचानक 4-5 आवारा कुत्ते हम पर आक्रामक ढंग से झपटने लगे। मोटरसाइकिल पर जा रहे एक अनजान अंकल ने यह सब देखा। उन्होंने सचमुच सड़क के बीचोंबीच अपनी बाइक रोक दी, नीचे उतरे और कुत्तों को भगा दिया।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो लाखों का होगा नुकसान; जान लीजिए मतलब
मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा