1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय व्यक्ति ने एम्स्टर्डम की कूड़े से भरी सड़क का वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भारतीय व्यक्ति ने एम्स्टर्डम की कूड़े से भरी सड़क का वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है इसमें व्यक्ति ने कहा कि एम्स्टर्डम की यह सड़क कचरे से भरी है, लेकिन फिर भी कई लोग दावा करते हैं कि भारत में नागरिक भावना का अभाव है।

Amsterdams garbage filled street, Amsterdams street video,Amsterdam viral video, Amsterdam garbage v- India TV Hindi
Image Source : IG/@RAHULMAHAJAN.X एम्स्टर्डम पर सड़कों पर कूड़ा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसमें विदेशी व्लॉगर भारत में गंदगी की फोटो दिखाकर उसकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। विदेशी शहरों की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब सामने आती हैं जिसमें उनकी तुलना भारत से की जाती है। हाल ही में एक और वीडियो इन दिनों सामने आया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय व्यक्ति ने एम्स्टर्डम की एक कूड़े से भरी सड़क का वीडियो शेयर करके सिविक सेंस (नागरिक भावना) पर बहस छेड़ दी। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rahulmahajan.x नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स ने कूड़े से भरी एक सड़क दिखाई, जो नीदरलैंड की राजधानी में है और अपनी साफ-सुथरी सड़कों के लिए जानी जाती है। शख्स कहता है- 'एम्स्टर्डम सेंट्रल की यह सड़क कूड़े से भरी है, फिर भी लोग दावा करते हैं कि भारत में नागरिक भावना का अभाव है।' उन्होंने इस क्लिप को इस कैप्शन के साथ शेयर किया, 'विदेशी अक्सर कहते हैं कि भारतीयों में नागरिक भावना का अभाव है, लेकिन उनकी अपनी नागरिक भावना तो देखिए।' गौरतलब है कि, एम्स्टर्डम को जीवन की गुणवत्ता के लिए दुनिया का 6वां सर्वश्रेष्ठ शहर नामित किया गया था, जो रैंकिंग के 2023 संस्करण में 14वें स्थान से एक बड़ा सुधार था।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वायरल वीडियो पर कई  यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोग भारत की नागरिक भावना की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ एम्स्टर्डम में कूड़े की समस्या को स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन ज़्यादातर यूज़र्स का कहना था कि उन्हें नीदरलैंड और भारत की तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दोनों ही देश एक जैसे हैं। एक​ यूजर ने लिखा कि, 'यह भारत की ज़्यादातर सड़कों से ज्यादा साफ है।' दूसरे ने लिखा कि, 'हां, मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं भाई।' तीसरे ने लिखा कि, 'भाई यार, हमें क्या लेना ये बहाने मत दो!!! इंडिया को साफ करो।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'एम्स्टर्डम सेंट्रल इलाके में थोड़ी गंदगी है। लेकिन बाकी इलाकों में अच्छी और साफ सड़कें हैं। सिर्फ एक इलाके के आधार पर फैसला नहीं किया जा सकता! मैं एम्स्टर्डम में रह रहा हूं और जानता हूं कि यहां सफाई कैसे की जाती है। पर्यटक के तौर पर आने वाले लोग अक्सर सिर्फ़ एम्स्टर्डम सेंट्रल ही जाते हैं और सोचते हैं कि नीदरलैंड में देखने लायक यही एकमात्र जगह है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
रूस और यूक्रेन में इस समय कितना AQI है, युद्ध में प्रदूषण बढ़ा या नहीं; असलियत सुनकर दिमाग घूम जाएगा
 

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय लड़के ने गर्लफ्रेंड को बॉलीवुड स्टाइल में किया प्रपोज, देखते ही दिल हार बैठी लड़की