Couple Video Viral: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर एक भारतीय पुरुष पार्थ मनियार ने अपनी पार्टनर को बॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज उसे बेहद प्यारा सरप्राइज दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुरुष अपनी पूरी टीम के आया और शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' के लोकप्रिय गाने "प्रिटी वुमन" पर डांस परफॉर्मेंस देने लगा। जोशीली परफॉर्मेंस ने दर्शकों और गर्लफ्रेंड को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ये प्यारा नजारा देख आसपास मौजूद लोग तुरंत वीडियो भी बनाने लगे।
इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theteacoder नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस हैंडल पर अलग—अलग रील्स में गर्लफ्रेंड को सरप्राइज के लिए लाने से लेकर लड़के की डांस परफॉर्मेंस तक के कई मोमेंट्स को शेयर किया गया है।
प्रपोजल वाले एक वीडियो को 3 लाख से ज़्यादा बार देखा गया और हज़ारों कमेंट्स मिले। कैप्शन में मनियार ने लिखा, 'जब दोस्त डांसर बन जाते हैं तो आप मंगेतर बन सकते हैं।' उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' से 'कोई मिल गया' गाने और फिल्म 'बादशाह' के 'वो लड़की जो सबसे अलग है' गाने पर भी परफॉर्मेंस दी। एक वीडियो में वह घुटने के बल बैठकर अंगूठी दिखाते हुए अपनी पार्टनर को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, 'जब यह हुआ तब मैं यहां था। हमने आपका पूरा प्रस्ताव देखा। बधाई हो।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आप लोगों के लिए बहुत उत्साहित हूं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह बहुत रोमांटिक है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने टाइम्स स्क्वायर पर एक पूर्ण फ्लैश मॉब का आयोजन किया... सबसे सुंदर जोड़े के लिए कुछ भी!!' एक और यूजर ने लिखा कि, 'मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला!!!'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रूस और यूक्रेन में इस समय कितना AQI है, युद्ध में प्रदूषण बढ़ा या नहीं; असलियत सुनकर दिमाग घूम जाएगा
वेडिंग फोटोशूट के बीच बच्चों की धमाचौकड़ी से नाराज हुआ दूल्हा, स्टेज पर ही कर दी कुटाई; Video Viral