1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मेरा छोटा सा स्वर्ग...' भारतीय महिला ने दिखाई न्यूयॉर्क स्थित अपने 'ड्रीम अपार्टमेंट' की झलक, वायरल हो रहा VIDEO

'मेरा छोटा सा स्वर्ग...' भारतीय महिला ने दिखाई न्यूयॉर्क स्थित अपने 'ड्रीम अपार्टमेंट' की झलक, वायरल हो रहा VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय मूल की लड़की ने न्यूयॉर्क स्थित अपने 'ड्रीम अपार्टमेंट' की एक झलक दिखाई है जिस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Indian origin woman in new york,  dream apartment in New York, viral video, viral news, video viral,- India TV Hindi
Image Source : IG/@ARUSHIKULZ02 भारतीय महिला ने दिखाया अपना घर।

Viral Video: भारतीय मूल की एक कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर अपने मैनहट्टन अपार्टमेंट का एक वीडियो टूर शेयर किया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें भोपाल की रहने वाली लड़की ने न्यूयॉर्क शहर में अपने "ड्रीम अपार्टमेंट" में आने की उनकी कहानी के बताई है जो ​यूजर्स को बहुत पसंद आई। वीडियो में आरुषि कुलश्रेष्ठ अपार्टमेंट के कमरे-दर-कमरे घूमती हैं और शहर में अपने जीवन और मैनहट्टन में अपने घर के निजी महत्व के बारे में बात करती हैं। वीडियो में टाइम्स स्क्वायर के सीधे दृश्य वाली एक खिड़की प्रमुखता से दिखाई देती है जिसे वे अवास्तविक एहसास बताती हैं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @arushikulz02 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आरुषि बताती हैं कि उनकी रूममेट दिल्ली से हैं और वह दर्शकों को आरामदायक रसोई से रूबरू कराती हैं फिर खिड़की से टाइम्स स्क्वायर का नजारा दिखाती हैं। फिर वह अपने कमरे में कदम रखती हैं और उसे अपना छोटा सा स्वर्ग बताती हैं। अपनी पसंदीदा जगह की ओर इशारा करते हुए, वह मंदिर की ओर इशारा करती हैं जिसे वह जरूर चाहती थीं। वह आगे कहती हैं कि वह चाहती थीं कि यह जितना हो सके उतना जीवंत और रंगीन हो। अपने घर के बारे में और बताते हुए, वह आगे कहती हैं कि उनका कमरा सूरज की रोशनी से भरा है और इसमें एक वर्क डेस्क है जहां से शानदार नजारे दिखाई देते हैं। वह बताती हैं कि कमरे में सब कुछ सफेद है, यह चुनाव जानबूझकर किया गया है ताकि एक साफ स्लेट का प्रतीक बन सके। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'भोपाल की लड़की के लिए यह अभी भी अवास्तविक है। बहुत आभार से भरा हुआ।' 

 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'आपके अपार्टमेंट से दिखने वाला नजारा मेरा दिल जीत लेता है।' दूसरे ने लिखा कि, 'मुझे बहुत अच्छा लगा कि आपने हर चीज को सफेद रंग में मैच किया है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि 'हमेशा आपके लिए उत्साहित रहूंगा! मुझे आप पर बहुत गर्व है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
भारतीय ट्रेनों का नंबर 5 अंकों का ही क्यों होता है ? आखिर क्या है इसका सीक्रेट; सुनकर चौंक जाएंगे  

-- 
एयर प्यूरीफायर का ये वीडियो देख आंखें फटी रह जाएंगी, सोशल मीडिया यूजर्स के बीच AQI को लेकर तेज हुई बहस