A
Hindi News वायरल न्‍यूज विदेश में चल रहा था दीक्षांत समारोह, डिग्री लेने पहुंचे छात्र ने स्टेज से ही लगाए भगवान शंकर के जयकारे

विदेश में चल रहा था दीक्षांत समारोह, डिग्री लेने पहुंचे छात्र ने स्टेज से ही लगाए भगवान शंकर के जयकारे

राहुल छिल्लर दिल्ली के रहने वाले हैं, और सस्केचेवान पॉलिटेक्निक में पढ़ाई पूरी करने के लिए कनाडा गए थे। दीक्षांत समारोह उनके लिए सिर्फ डिग्री लेने का मौका नहीं था, बल्कि अपनी जड़ों को दुनिया के सामने लाने का अवसर था।

दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने पहुंचा छात्र- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने पहुंचा छात्र

सत्य सनातन का झंडा बुलंद करते एक भारतीय छात्र का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने पहुंचे छात्र ने स्टेज से ही भगवान शंकर के जयकारे लगाने लगा। यह वीडियो कनाडा के सस्केचेवान पॉलिटेक्निक कॉलेज का बताया जा रहा है। छात्र का नाम राहुल छिल्लर है। राहुल ने अपने दीक्षांत समारोह पर महादेव के जयकारे लगाकर ऐसा काम कर डाला जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

माइक के पास जाकर गर्व से बोला, “शंकर भगवान की जय!”

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस छात्र ने स्टेज पर डिग्री लेने के बाद माइक के पास जाकर गर्व से “शंकर भगवान की जय!” का नारा लगाया और बस, यही पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सस्केचेवान पॉलिटेक्निक के सास्काटून कैंपस में दीक्षांत समारोह चल रहा था, जहां सैकड़ों स्टूडेंट्स अपनी मेहनत का फल लेने के लिए स्टेज पर चढ़ रहे थे, गाउन पहने, टोपी उछालने की तैयारी में। लेकिन राहुल छिल्लर ने सोचा कि, “क्यों न यहां पर थोड़ा देसी तड़का लगाया जाए?” डिग्री लेने के बाद, जब उनका नाम पुकारा गया तो राहुल ने माइक पकड़ा और जोर से बोले, “शंकर भगवान की जय!” जिसके बाद अन्य छात्र भी जयकारे लगाने लगे।

वीडियो देख लोगों का दिल खुश हो गया

वीडियो में राहुल का आत्मविश्वास देखने लायक था। मानो वे स्टेज पर नहीं, किसी शिव मंदिर में भक्ति में डूबे हों! यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “भाई, तूने तो कमाल कर दिया!” दूसरे ने लिखा, "कनाडा में बैठकर भगवान शिव का नारा! राहुल भाई, तुमने तो दिल जीत लिया!” तीसर ने लिखा, “अब सस्केचेवान में शिवरात्रि की छुट्टी मांगने का समय आ गया है!” वहीं कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने तो राहुल को “सास्काटून का शिव भक्त” का टाइटल दे दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लड़के ने डांसर पर लुटाने के लिए ड्रोन से भिजवाए पैसे

VIDEO: दो-दो बंदरों को निगल गया था अजगर, लोगों ने पेट दबाकर मुंह से निकाला बाहर