इस देश में लगभग हर किसी के अंदर आपको जुगाड़ करने की कला देखने को मिल ही जाएगी। लोग अपनी जरूरत के मुताबिक कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं और कई बार तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए भी देखने को मिल जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। कभी रोटी बेलने का जुगाड़ तो कभी कपड़े प्रेस करने का जुगाड़ और इसके अलावा भी कई तरह के जुगाड़ अब तक वायरल हो चुके हैं। अब एक नया जुगाड़ देखने को मिला।
ऐसा जुगाड़ आपने कभी देखा है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो अगरबत्ती को लगाने के लिए है। आपने देखा होगा कि कोई आलू में तो कोई प्याज में अगरबत्ती लगाता है मगर वो परमानेंट स्टैंड वाला जुगाड़ तो नहीं है मगर एक महिला ने इसका भी जुगाड़ निकाल लिया। वीडियो में दिखता है कि एक महिला टू-साइड टेप को निकालती है और एक पेन के ढक्कन पर लगाकर उसे दीवार पर कहीं लगा देती है। इसके बाद वो अगरबत्ती को जलाकर आराम से उसमें रख देती है। अब इस जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pari.gound.31 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज से मैं भी करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे आज ही पता चला है सच में। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का आइडिया दिया है आपने, बहुत दिक्कत होती थी इसकी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी किस्मत को कुछ ज्यादा ही आजमा रही हैं, सफाई करती महिला का Video आपके उड़ा देगा होश
देश चुनौतियों से नहीं ऐसे नमूनों से परेशान है, खाना बनाने का स्टाइल देख आपको आ जाएगा गुस्सा