1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय नारी कुछ भी बर्बाद नहीं होने देती, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

भारतीय नारी कुछ भी बर्बाद नहीं होने देती, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला तेल के आखिरी बूंद तक उसका इस्तेमाल करते हुए नजर आ रही है और इसी कारण से वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में आपको स्मार्ट फोन बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाएगा। हम यूं भी कह सकते हैं कि आज के समय में कोई भी स्मार्ट फोन के बिना नहीं रह सकता है। अब लोगों के पास स्मार्ट फोन है तो फिर उनका सोशल मीडिया पर होना, कोई हैरानी की बात तो है नहीं। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। आप भी अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर वहां वायरल होने वाले एक से बढ़कर एक वीडियो देखते होंगे। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

महिला ने वीडियो में क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला पहले तो एक सरसो के तेल का पैकेट काटती है और सारा तेल एक बोतल में भर लेती है। जब उसमें से तेल आना बंद हो जाता है तो फिर उस पैकेट को पूरी तरह से काटकर उसे खोलती है और गूंथा हुआ आटा उस पर फेरती है। वो महिला इतने पर ही नहीं रुकती है। इसके बाद वो उस तेल के पैकेट को लेकर बाहर जाती है और उसे अपने पति और बच्चों के पैर और बालों में लगाती है। हम यह कह सकते हैं कि महिला ने तेल के आखिरी बूंद तक का इस्तेमाल किया है और उसे बर्बाद नहीं होने दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गाय है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय नारी अपना काम अधूरा नहीं छोड़ती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हे भगवान, ऐसा भी होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब। तीसरे यूजर ने लिखा- सदुपयोग। चौथे यूजर ने लिखा- हां ऐसा ही करती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पॉलीथिन को भी रिसाइकल कर लेती।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की को चाहिए था अनोखा Username तो सोशल मीडिया पर पूछ लिया, फिर लोगों ने लिए जमकर मजे

डोगेश भाई के सामने छपरी बाजी नहीं! स्टंट करते लड़के का Video हो रहा है खूब वायरल