A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : अमेरिका में लीकेज ठीक कराने में महिला को देने पड़े 21,000 रुपये, पैसे चुकाते ही याद आया भारत

Video : अमेरिका में लीकेज ठीक कराने में महिला को देने पड़े 21,000 रुपये, पैसे चुकाते ही याद आया भारत

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में एक भारतीय महिला ने बताया है कि, उसे लीकेज ठीक कराने में 21 हजार रुपये चुकाने पड़े।

Indian Women Video, Indian Women in US Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in H- India TV Hindi
Image Source : IG/@AMRITA_LIFE_IN_USA भारतीय महिला ने शेयर किया वीडियो।

Viral Video : अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने घर में पानी के लीकेज को ठीक कराने के लिए चुकाई गई रकम शेयर करने के बाद ऑनलाइन खूब चर्चा बटोरी है। उनके वीडियो ने भारत और अमेरिका में लागत में भारी अंतर को उजागर किया है, जिससे विदेश में रहने वाले कई भारतीयों को तालमेल बिठाने में कठिनाई होती है। इंस्टाग्राम पर अमृता सिंह नाम की महिला ने बताया कि मरम्मत पर उनके 250 डॉलर का खर्च आया, जो लगभग 21,000 से 23,000 रुपये के बराबर है। उनकी पोस्ट ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया और यूजर्स इस बात पर बहस करने लगे कि क्या अमेरिका में वेतन की तुलना में ये खर्च वास्तव में महंगे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @amrita_life_in_usa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में अमृता ने बताया कि अमेरिका में घर की छोटी-मोटी मरम्मत भी काफी महंगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, 'आज हमने एक छोटे से लीकेज की मरम्मत के लिए 250 डॉलर खर्च किए। अमेरिका में, अगर घर में कोई छोटा-मोटा मरम्मत का काम भी हो, तो आसानी से 100 या 200 डॉलर लग जाते हैं। यहां मजदूरी की लागत इतनी अधिक है कि हर छोटे-मोटे काम के लिए भी इतना खर्च करना पड़ता है।' वीडियो क्लिप में एक टेक्स्ट ओवरले भी दिखाया गया था जिसमें लिखा था, 'एक छोटा सा लीक और 21,000 रुपये का रियलिटी चेक।' पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने इस मरम्मत की लागत' तुलना भारत में होने वाली मरम्मत की लागत से की। उन्होंने लिखा, 'भारत में शायद 500 से 1000 रुपये में हो जाता... यहां 250 डॉलर।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

कई यूजर्स ने इस बात पर सहमति जताई कि अमेरिका में घर की मरम्मत सेवाएं महंगी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो हाल ही में विदेश से आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अगर वेतन 1,00,000 डॉलर है तो यह बहुत कम है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वेतन भी उसी हिसाब से दिया जाता है। सेवाओं की लागत स्थानीय आय स्तर पर निर्भर करती है। जिन जगहों पर वेतन अधिक होता है, वहां कीमतें भी अधिक होती हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिर्फ 1 से 2 घंटे में 250 डॉलर कमा लेते हैं।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'यह भारत नहीं है, इसलिए हमें समस्याओं को ठीक करना सीखना होगा या फिर इसका खामियाजा भुगतना होगा।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'हद है..चोर देश..भारत में 200.300 रुपये लगते हैं..भारत वापस आ जाओ।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो लाखों का होगा नुकसान; जान लीजिए मतलब 

मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा