1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में पैसे मांग रही किन्नर की खूबसूरती पर पिघली इंटरनेट की जनता, बोली- ब्लंडर कर दिए प्रभु

ट्रेन में पैसे मांग रही किन्नर की खूबसूरती पर पिघली इंटरनेट की जनता, बोली- ब्लंडर कर दिए प्रभु

भारतीय रेलवे में किन्नरों का पैसे मांगना एक पुरानी प्रथा रही है। सामाजिक मान्यताओं के अनुसार, किन्नरों को शुभ माना जाता है, और लोग खुशी-खुशी उन्हें पैसे दे देते हैं।

ट्रेन में पैसे मांग रही किन्नर पर टिकीं लोगों की नजरें- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JEEJAJI ट्रेन में पैसे मांग रही किन्नर पर टिकीं लोगों की नजरें

ट्रेन में किन्नरों को पैसे मांगते हुए तो आपने जरूर देखा होगा। ऐसे में कई बार हमें कुछ ऐसी किन्नरों से पाला पड़ जाता है जिन्हें देख हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता कि भला ये भी किन्नर हो सकती हैं, और उस वक्त हम यहीं सोचते हैं कि लगता है भगवान से कोई गलती हो गई। हाल में ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जहां एक ट्रेन में पैसे मांग रही एक किन्नर की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों के बीच उसकी खूबसूरती की चर्चा होने लगी, जिसके बाद लोग मजेदार और भावुक कमेंट्स के साथ अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह भी कह डाला कि "भगवान जी से भारी मिस्टेक हो गया।"

किन्नर की खूबसूरती लूट ले गई लोगों का दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किन्नर ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांग रही है। इस दौरान एक युवक उसे पैसे देता है और उसकी दुआ लेता है। यह घटना एक ट्रेन की बोगी में हुई, जहां एक किन्नर यात्रियों से पैसे मांगने के लिए पहुंची। आमतौर पर ट्रेनों में किन्नरों का पैसे मांगना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था। वीडियो में दिख रही किन्नर की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किन्नर देखने में इतनी खूबसूरत थी कि यात्री और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों ही उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।

भगवान जी से भारी मिस्टेक हो गया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "ब्लंडर कर दिए प्रभु।" इस वीडियो में यूजर्स ने कमेंट कर किन्नर की खूबसूरती की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "इतनी खूबसूरती देखकर तो लगता है भगवान जी से भारी मिस्टेक हो गया!" एक अन्य यूजर ने कहा, "खूबसूरती के साथ-साथ इनका कॉन्फिडेंस भी काबिल-ए-तारीफ है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

आजादी के मौके पर हिल्स और सूट पहने लड़के ने डांस करते हुए बनाया रील, लोगों ने कहा- देश मांग रहा इसकी कुर्बानी

15 अगस्त पर इन लड़कों का परफॉर्मेंस देख हिला लोगों का दिमाग, स्वर्ग में बैठे गांधी जी भी पड़ गए सोच में