A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हम गर्लफ्रेंड नहीं रखते सीधा...' बिहारी बच्चे का जवाब सुन चौंक गया युवक, Video देख आप भी लगाएंगे ठहाके

'हम गर्लफ्रेंड नहीं रखते सीधा...' बिहारी बच्चे का जवाब सुन चौंक गया युवक, Video देख आप भी लगाएंगे ठहाके

Funny Video: इंस्टाग्राम पर बच्चे का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है। जिसमें बच्चे ने अपने जवाब से इंटरव्यूअर की बोलती ही बंद कर दी। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

viral video, interview goes wrong, interview goes wrong video, interview goes wrong trending video, - India TV Hindi
Image Source : IG/@VIRAL.VIBES56 इंटरव्यूअर को जवाब देता लड़का।

Funny Video: सोशल मीडिया पर आजकल छोटे—बच्चों के इंटरव्यू वीडियो काफी चर्चा में रहते हैं। किसी—किसी वीडियो में बच्चे इतनी मजेदार प्रतिक्रिया दे देते हैं कि उनका जवाब सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हंस—हंसकर पागल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है जिसमें माइक पकड़े हुए एक युवक बच्चों के पास जाकर पूछता है कि, क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है। इसी बीच एक बच्चा अपने जवाब से उस युवक की बोलती बंद कर देता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। 

क्या है इस वीडियो में 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को viral.vibes5 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में बच्चे से युवक पूछता है कि, 'तुम्हारी गर्लफ्रेंड है कि नहीं ?' इस सवाल को सुनकर बच्चा तपाक से जवाब देता है​ कि, 'नहीं, हम बिहारी हैं! लड़की—वड़की नहीं रखते सीधा भतार बनेंगे।' इस वीडियो के खत्म होते ही वीडियो पर लिखकर आता है— 'बिहार केवल भतार बनने में विश्वास रखते हैं।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक कई यूजर्स ने पसंद किया है। इसमें तरह—तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी गई हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'अब मैं भी डायरेक्ट मेहरारू बनूंगी।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सीधी बात नो बकवास।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यही मेरी भी सोच है भाई मगर मैं बिहारी नहीं हूं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भाई के भविष्य का लक्ष्य मेरे पूरे करियर से भी ज्यादा क्लियर है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'वाह! बेटे मौज कर दी।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें
नोरा फतेही देख ली अब 'छोरा फतेही' देखें, फ्रेशर पार्टी में लड़के का डांस VIDEO देख बोले यूजर्स