1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आयरन मैन ने गुड़गांव में प्रॉपर्टी ले ली!' Marvel फैन का घर देख यूजर्स ने ली मौज, कमेंट्स पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी

'आयरन मैन ने गुड़गांव में प्रॉपर्टी ले ली!' Marvel फैन का घर देख यूजर्स ने ली मौज, कमेंट्स पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने घर में आयरन मैन का स्टैच्यू लगा रखा है।

Iron Man Gurugram House, Funny House Video, Gurugram Marvel Fan's House, Viral Video, Aaj Ka Viral V- India TV Hindi
Image Source : IG/@THE_WANDERING_SAGA गुरुग्राम के घर का वीडियो वायरल।

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में 'एवेंजर्स' सीरीज की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। इस सीरीज के करोड़ों फैन इसे तरह-तरह से इसकी फ्लेक्स करते हैं। फिर चाहे वे कपड़ों पर बने मार्वेल के कैरेक्टर्स हों या फिर स्कूल बैग या सनग्लास पर बने मार्वेल के साइन हों। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फैनबेस की सारी हदों को ही पार दिया। वायरल वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है। इसमें उस घर को दिखाया गया है जिसमें घर के अंदर मार्वेल के प्रसिद्ध कैरेक्टर 'आयरन मैन' के विशाल स्टैच्यू को दिखाया गया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_wandering_saga नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'मार्वल के फैंस इकट्ठा हो जाओ!! गुरुग्राम में एक पागलखाना!!!' वीडियो में वाहन सवार मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग को चालू रखते हुए जा रहा होता है। तभी वो एक लग्जरी बंगले के पास से गुजरता है। उसके ग्लास कॉरिडोर के पास वाहन सवार को एक स्टैच्यू दिखता है। थोड़ा आगे पहुंचने के बाद भी वो वापस आकर उस स्टैच्यू को दिखाता है तो पता चलता है कि ये आयरनमैन का स्टैच्यू है। साथ ही उसके पास छोटे—छोटे और भी कैरेक्टर्स के शो पीस रखे होते हैं।  

'आयरन मैन ने अपनी मौत का नाटक किया!'

इस वीडियो को अब तक 7.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर यूजर्स ने एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स किए हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'टोनी अग्रवाल।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सर्टिफाइड आयरनमैन पगलू।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'टोनी भाई ने गुड़गांव के बदलते रेट देख प्रॉपर्टी डाल दी।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'टोनी स्टार्क नहीं टोनी सिंह।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'इसका मतलब है कि आयरन मैन ने अपनी मौत का नाटक किया और अब गुरुग्राम में रहता है।'

छठे यूजर ने लिखा कि, 'आयरन मैन नहीं आयरन गुर्जर।'

सातवें यूजर ने लिखा कि, 'मार्वल वालों के सीक्रेट घर का खुलासा।'

आठवें यूजर ने लिखा कि, 'स्टार्क एंड संस बिजनेस।'

एक यूजर ने लिखा कि, 'आयरन मैन गुडगांव से है??'

वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि, 'यह मेरा घर है, वीडियो मत बनाओ अगली बार पर्दा डाल दूंगा टोनी स्टार्क से चुरा के लाया हूं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'वो आज भी हमारे घरो में जिंदा हैं।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें - 

डुप्लेक्स और पेंटहाउस में क्या अंतर है, बहुत कम लोग ही जानते हैं; रईसों में तेजी से हो रहे पॉपुलर  

बाप रे! खौलती चाय में डाल दिया iPhone 18 Pro Max, फोन का जो हाल हुआ; Video देख चौंक जाएंगे