1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप रे! खौलती चाय में डाल दिया iPhone 18 Pro Max, फोन का जो हाल हुआ; Video देख चौंक जाएंगे

बाप रे! खौलती चाय में डाल दिया iPhone 18 Pro Max, फोन का जो हाल हुआ; Video देख चौंक जाएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 20, 2026 11:44 am IST,  Updated : Sep 20, 2026 11:45 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने iPhone 18 Pro Max को खौलती चाय में डालकर उसका टेस्ट किया है।

iPhone 18 pro max in boiling tea, iPhone 18 pro video, iPhone 18 pro max viral video, viral video  - India TV Hindi
iPhone 18 Pro Max का वीडियो वायरल। Image Source : YT/@GUPTA_INFORMATION_SYSTEMS_IN_HINDI

देश भर के अलग-अलग एप्पल स्टोर्स में भी हाल ही में iPhone 18 Pro Max खरीदने वालों की भीड़ देखी गई थी। iPhone 18 Pro Max के ब्रांड न्यू कलर का क्रेज इतना था कि हर कोई जैसे—तैसे इस फोन को अपने पास देखना चाहता था। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी एप्पल के नए कलर वेरिएंट मोबाइन फ्लेक्स करते देखा गया। अब iPhone 18 Pro Max की बिल्ड क्वालिटी चेक करने के लिए कुछ लोगों ने एक ऐसा तरीका निकाला जिसे देखने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। दरअसल, एक वायरल वीडियो में एक शख्स को iPhone 18 Pro Max को खौलती चाय में डालते देखा गया। 

एक्स पर लाइव टेस्ट में चाय के अंदर डाला फोन 

इस वीडियो को एक्स पर @Bhuvan_RJ46 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में टीम ने iPhone 18 Pro Max (बर्गंडी) को पानी में डाला, उसे गर्म किया, फिर दूध, चाय की पत्ती और अदरक मिलाकर असली मसाला चाय बनाने का प्रोसेस शुरू किया। फोन को लगभग 60 से 90 सेकंड तक इस खौलती चाय में रखा गया। वीडियो में साफ दिखता है कि पानी उबल रहा है, चाय बन रही है और महंगा फोन (लगभग 2 लाख रुपये का) अंदर डूबा हुआ है। टीम ने रिकॉर्डिंग भी चालू रखी ताकि रियल-टाइम रिएक्शन कैप्चर हो सके। 

चाय से निकालने के बाद कैसी थी हालत

टेस्ट के बाद फोन निकाला गया। शुरू में डिस्प्ले काम कर रहा था। टीम ने इसे थोड़ी देर गर्म रखकर नमी निकलने दी। इसके बाद फोन को साफ पानी से धोकर अंदर के फंक्शन चेक किए। मगर, इसी बीच फोन के कैमरे ने फोटो को थोड़ा ब्लर दिखाया। चाय से निकालने के बाद फोन से ली जाने वाली फोटो में काफी फॉग दिखाई। इस पर लोग ये बात करने लगे कि, आखिर इसमें पानी कहां से अंदर पहुंचा। इसके बाद जब फोन के बैक पैनल को दिखाया गया तो उसमें कैमरे का पोर्शन में बड़े क्रैक दिखाई दिए।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो में लोगों ने इस लाइव टेस्टिंग पर मजे भी लिए। बता दें कि, वीडियो को अब तक 73 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 

एक यूजर ने लिखा कि, 'कुछ ज्यादा ही टेस्ट हो गया।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आईफोन की कुछ बेतुकी बातों पर मैंने अपनी चाय फेंक दी।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कितना साहसिक कदम है! और iPhone 18 Pro की इतनी ऊंची कीमत देखकर तो चाय के दाम का क्या ही अंदाजा हो जाए!' 

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भाई ने सचमुच 1.5 लाख रुपये के फोन को कटिंग चाय में बदल दिया।' 

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'यह एक वैध परीक्षण है, क्योंकि आजकल तो चायवाले भी आईफोन रखते हैं।' 

छठे यूजर ने लिखा कि, 'चाय में क्यों? उबलते पानी में क्यों नहीं?'

सातवें यूजर ने लिखा कि, 'चाय का दाम क्या होगा।' 

गौरतलब है कि, इससे पहले पुराने iPhone को iPhone 18 Pro Max में ट्रांसफॉर्म करने का वीडियो वायरल हुआ था। 

 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें -

iPhone 18 के लिए उमड़ी भीड़ पर सोनू सूद ने ऐसे लिए मजे, लोगों को दी बेहद जरूरी सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।