1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. iPhone 18 के लिए उमड़ी भीड़ पर सोनू सूद ने ऐसे लिए मजे, लोगों को दी बेहद जरूरी सलाह

iPhone 18 के लिए उमड़ी भीड़ पर सोनू सूद ने ऐसे लिए मजे, लोगों को दी बेहद जरूरी सलाह

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 18, 2026 11:30 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 11:30 am IST

सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही iPhone 18 को खरीदने वालों की भीड़ से जुड़ी फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं। इसी बीच सोनू सूद की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है।

Sonu Sood on iPhone 18, Sonu Sood Viral Post, iPhone 18 Sonu Sood, Sonu Sood  - India TV Hindi
सोनू सूद ने शेयर की फोटो। Image Source : X/@SONUSOOD

एप्पल का लेटेस्ट iPhone 18 इस समय खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच देश के अलग—अलग स्टोर्स से iPhone 18 खरीदने पहुंचे लोगों की भीड़ के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। ​इनमें लोग अपने ड्रीम फोन को खरीदने की वजह और एक्सपीरिएंस के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वर्ग iPhone 18 की कीमतों को लेकर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। इन फोटोज के वायरल होते ही एक्टर सोनू सूद ने एक तस्वीर शेयर की और मजे लेते हुए लोगों को एक खास सलाह भी दी है। 

एक्स पर सोनू सूद की पोस्ट वायरल 

सोनू सूद ने एक्स हैंडल से एप्पल स्टोर के बाहर लगी भीड़ की फोटो शेयर की। फोटो में दिख रहे स्टोर के ग्लास पर 16 Pro लिखा है, जिसे देखकर प्रतीत होता है कि संभवत: ये फोटो दो साल पुरानी है। हालांकि, सोनू सूद पोस्ट के कैप्शन में वे लिखते हैं कि, 'नया फोन, नई EMI… वही पुराने बिल!' इसके बाद उन्होंने यूजर्स को एक सकारात्मक और जरूरी सलाह दी। उन्होंने लिखा कि, 'शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय बदलाव लाने के लिए आगे आएं। असली बदलाव एक बेहतर समाज है।'

यूजर्स ने भी दी प्रतिक्रियाएं 

एक्टर की पोस्ट को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह देश सचमुच पतन की ओर जा रहा है। वही पुराना फोन, वही पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम, वही पुरानी विशेषताएं, वही पुराना उपयोग। बेहद दयनीय दृश्य।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'प्लास्टिक के आयताकार कागज पर चौबीस मासिक किश्तों का भुगतान सामाजिक प्रगति का सबसे अच्छा उदाहरण है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे समझ नहीं आता कि आराम से मिलने वाली चीज़ के लिए कतार में खड़े होने की क्या जरूरत है। ऐसा तो है नहीं कि वो चीज कभी खत्म हो जाएगी। लेकिन, मैं यह जरूर समझता हूं कि इंसानी दिमाग अलग-अलग तरह से काम करते हैं।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ये दिखावे का युग है, लोग भूल जाते हैं कि वे क्या लेकर आए थे और क्या लेकर जाएंगे... हमें धूल से निकाला गया था और हम धूल में ही विलीन हो जाएंगे।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'कई लोग जो अपने माता-पिता के पैसों से ईएमआई के जरिए आईफोन 18 खरीद रहे हैं, वे शायद इसे अपने दम पर कभी नहीं खरीद पाएंगे।'

छठे यूजर ने लिखा कि, 'सच कड़वा होता है, पर सच यही है! हाथ में 1.5 लाख का फोन लेकर आप सिर्फ रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं, लेकिन अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए आधी रात से लाइन में खड़े हैं। काश देश के युवा भी समाज को बदलने के लिए लाइन में लगने में ऐसा ही उत्साह दिखाते!'

एक और यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सही, इस तस्वीर को देखकर ही खून खौल उठता है, ये पीढ़ी किस ओर जा रही है!! मूर्ख लोग भारतीय मुद्रा भंडार के पतन में योगदान दे रहे हैं।'

गौरतलब है कि, इससे पहले iPhone की कीमतों पर बने मीम्स भी काफी वायरल हुए थे।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'जुगाड़ प्रधान देश...' iPhone 17 Pro के iPhone 18 Pro में मेकओवर को देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।