A
Hindi News वायरल न्‍यूज एक अंडे में 2 जर्दी का निकलना अच्छा या खराब? खाने से पहले जरूर जान लीजिए यह जानकारी

एक अंडे में 2 जर्दी का निकलना अच्छा या खराब? खाने से पहले जरूर जान लीजिए यह जानकारी

कभी-कभी ऐसा होता है कि एक ही अंडे में से दो Yolk निकल जाते हैं। ऐसा अकसर नहीं बल्कि बहुत ही कम होता है लेकिन सवाल यह है कि किसी अंडे से दो जर्दी निकले तो फिर उसको खाना चाहिए या फिर नहीं?

Interesting facts about egg- India TV Hindi Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

रोटी, कपड़ा और मकान... हर इंसान की ये तीन जरूरतें होती ही हैं। इन्हीं तीन चीजों के लिए लोग मेहनत करते हैं और पैसा कमाते हैं। यहां रोटी से मतलब सिर्फ रोटी नहीं बल्कि खाने से है। इंसान अपने और अपने परिवार के खाने का ख्याल रखने के लिए खूब मेहनत करता है। अब खाने की बात चली है तो आपको बता दें कि हमारे समाज में दो तरह के लोग पाए जाते हैं। एक वो होते हैं जो पूरी तरह से शाकाहारी होती हैं और वो वेज खाना ही खाते हैं। इसके अलावा दूसरे वो होते हैं जिन्हें मांसाहारी कहा जाता है और वो नॉन-वेज खाते हैं। अब इन दो के अलावा एक प्रजाति पाई जाने लगी है जो खुद को एगिटेरियन (Eggetarian) बताते हैं।

कौन होते हैं ये Eggetarian?

कुछ लोगों को पता होगा कि एगिटेरियन कौन होते हैं तो वहीं कई सारे लोगों ने पहली बार यह शब्द सुना होगा। जिन लोगों ने पहली बार एगिटेरियन (Eggetarian) शब्द सुना है, उन्हें बताते हैं कि ये कौन होते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बोलते हैं कि वो शाकाहारी ही हैं मगर वो अंडा खा लेते हैं। ऐसे ही लोग खुद को एगिटेरियन बताते हैं क्योंकि वो EGG खा लेते हैं।

अंडे में दो जर्दी का मिलना अच्छा या बुरा?

अब अंडे की बात छिड़ी है तो फिर हम ऐसे विषय पर बात करते हैं जो वैसे तो बहुत ही कम होता है मगर जानकारी हो तो अच्छा ही है। कभी-कभी ऐसा होता है कि ऑमलेट बनाने के लिए अंडा फोड़ा है। अब आमतौर पर हर अंडे के अंदर से तो एक ही जर्दी निकलता है मगर कभी-कभी इसकी संख्या दो हो जाती है। तो अब सवाल यह है कि जिस अंडे में से दो जर्दी निकले, उसे खाना चाहिए या फिर फेंक देना चाहिए? आपको बता दें कि उस जर्दी को खाना पूरी तरह से सुरक्षित है और कई लोग तो उसे शुभ भी मानते हैं।

एक अंडे से दो जर्दी कैसे निकलते हैं?

कई लोगों के दिमाग में यह सवाल भी आ रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे होते हैं, हर अंडे में से तो एक ही जर्दी निकलता है तो फिर किसी-किसी अंडे से दो जर्दी कैसे निकलते हैं? आपको बता दें कि ऐसा आमतौर पर छोटी मुर्गियों के अंडे के साथ होता है जब वो एक ही शेल में दो जर्दी छोड़ देती हैं क्योंकि उनका प्रजनन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है। कई बार ऐसा उन मुर्गियों के अंडों में भी देखने को मिल जाता है जिनका egg producing period खत्म होने वाला होता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डीजे की तेज आवाज से बिदक गई घोड़ी, कुएं में गिरी, दूल्हे ने कूदकर बचाई जान; VIDEO वायरल

भाई ने खुद ही अपना पोपट करवा लिया, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी