1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डीजे की तेज आवाज से बिदक गई घोड़ी, कुएं में गिरी, दूल्हे ने कूदकर बचाई जान; VIDEO वायरल

डीजे की तेज आवाज से बिदक गई घोड़ी, कुएं में गिरी, दूल्हे ने कूदकर बचाई जान; VIDEO वायरल

 Published : Feb 09, 2026 12:09 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 12:09 pm IST

खंडवा के एक गांव में दुल्हन को लाने जब बारात पहुंची तब दूल्हे के साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसे वो कभी भूल नहीं पाएगा। हुआ ऐसा कि ढोल-डीजे की तेज आवाज से अचानक घोड़ी बिदक गई और उसने कुएं में छलांग लगा दी।

horse jumps into well- India TV Hindi
बेकाबू होकर कुएं में गिरी घोड़ी। Image Source : REPORTER INPUT

डीजे पर हाई वॉल्यूम में गाने बजाने के आजकल ट्रेंड सा बन गया है। लेकिन कुछ लोगों की यह मस्ती इंसानों सहित जानवरों के लिए भी जानलेवा है। कई बार जानवर डर जाते है, या भ्रमित होकर आप खो देते है। ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के खंडवा से सामने आया है जहां डीजे के हाई वॉल्यूम से बारात में चल रही घोड़ी बिदक गई और कुंए में कूद गई। घोड़ी पर दूल्हा भी सवार था, लेकिन गनीमत ये रही कि समय रहते दूल्हा घोड़ी से नीचे कूद गया, वरना वह भी कुंए में गिर जाता।

तेज गाने की आवाज से बेकाबू हो गई घोड़ी

खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक विवाह समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में शामिल घोड़ी अचानक असंतुलित होकर कुएं में जा गिरी। जानकारी के अनुसार ग्राम आवल्या विट्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दोपहर करीब 2 बजे दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात रवाना हुई थी। बाराती ढोल-डीजे की तेज आवाज पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेज गाने की आवाज से घोड़ी बेकाबू हो गई और संतुलन खो बैठी।

दूल्हे ने समय रहते कूदकर बचाई जान

गनीमत यह रही कि दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद घोड़ी पास ही स्थित एक खुले कुएं में जा गिरी, जिसमें पानी भी था। घोड़ी का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। घोड़ी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं गांव से लगी कोटवार की शासकीय भूमि पर बना हुआ है।

घोड़ी के रेस्क्यू का वीडियो वायरल

2 साल पहले इस कुएं में एक बैल भी गिर चुका है। कुछ महीने पहले कोंडावद हादसे के दौरान ग्रामीणों ने इस कुएं की समस्या एवं सुरक्षा को लेकर ग्राम पंचायत सचिव कैलाश पटेल को अवगत कराया था लेकिन पंचायत ने इसे नजरअंदाज कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुएं को शीघ्र ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

(रिपोर्ट- प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

ठाकुर हूं मैं, गाली देते हुए बोली महिला बैंक कर्मचारी, कस्टमर को मारने को भी दौड़ी, बैंक एंप्लॉयी के गुंडई का VIDEO

बंदे ने पेट्रोल पंप पर की ऐसी हरकत, मुंह ताकते रह गए कर्मचारी; VIDEO हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।