1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये भाई पान खिला रहा है या मुंह की आरती उतार रहा है, वायरल Video देख हंसी आ जाएगी

ये भाई पान खिला रहा है या मुंह की आरती उतार रहा है, वायरल Video देख हंसी आ जाएगी

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर कोई एक बार आ जाता है तो आसानी से छोड़ नहीं पाता है। इसके पीछे का कारण यहां दिखने वाले कंटेंट हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है या फिर बहुत ही मजेदार होता है या फिर लोग जिसे देखकर पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और हर दिन आपकी फीड पर भी कई वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फंक्शन का है जहां एक स्टॉल फायर पान का भी है। अब वहां पर एक महिला पहुंची है और पान बनाने वाला उस महिला के लिए फायर पान बना रहा है। वो पान तैयार कर लेता है मगर महिला को खिलाता नहीं है। महिला पान खाने के लिए तैयार है मगर वो आदमी पान को जिसमें अभी फायर है, महिला के मुंह के सामने ले जाकर गोल-गोल घुमा रहा है और यह देखकर यही लगता है कि वो महिला के मुंह की आरती उतार रहा है। ऐसा करने के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसकी हरकत देखने के बाद आप तो पक्का ही ऐसा पान खाने से मना कर देंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये पिटने वाले काम कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो ऐसे नौटंकी से दूर रहती हूं भाई, मैं जाती ही नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- पान खिला रहे हो या मजे ले रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये आरती ही उतार रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा समधी मिलन जिंदगी में आज पहली बार देखा है, Video जरा आप भी देखिए

घर में आया पहला AC जिसके बाद खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, Video आपका भी दिल जीत लेगा