सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार आने के बाद कोई उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है और इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर मिलने वाला कंटेंट है। यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों ने सोचा तक नहीं होता है और इसी कारण लोगों को सोशल मीडिया यूज करने में मजा आता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देख होंगे जिसने आपको हैरान किया होगा क्योंकि ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में ई-रिक्शा जिसे कई सारे लोग टिर्री कहकर भी बुलाते हैं, उसके वीडियो वायरल होते रहते हैं और उससे सवारी के अलावा दूसरे काम भी लोग करवाते दिखते रहते हैं। किसी में सामान लदा हुआ है तो कोई टिर्री स्कूल वैन का काम कर रहा है और यह वो कारण हैं जिनके कारण टिर्री के वीडियो वायरल होते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें टिर्री ही नजर आ रहा है लेकिन इससे खेत में ट्रैक्टर वाला काम हो रहा है। ट्रैक्टर से जैसे खेतों को जोता जाता है, ठीक उसी तरह इस बार टिर्री से खेत जोता जा रहा है और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Heena895 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बात तो सही है, एक टिर्री का उपयोग इतना हो गया है, इसने सभी की नौकरी खा ली है, असली AI तो यही है। देखना अगला अंतरिक्ष यान टिर्री ही होगा, चांद पर जाने के लिए।' वहीं वीडियो पर लिखा है, 'ट्रैक्टर की भी छुट्टी होने वाली है अब।' तंज कसते हुए यह लाइन लिखी हुई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- AI नहीं है तो एक यूजर ने लिखा- सही कहा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बेटियों को ट्रेन करते पिता का Video हो रहा है काफी वायरल, लोगों के आए कुछ ऐसे रिएक्शन
दो बच्चों का दिल छू लेने वाला Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन