सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है। हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट देखा होगा। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी स्टंट तो कभी अतरंगी हरकत समेत कई सारी चीजें वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अब तक सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें इंडिकेटर को लेकर लड़कियों को ट्रोल किया गया है। वीडियो में दिखा है कि लड़कियां जो इंडिकेटर ऑन करती हैं, उसके विपरीत साइड में मुड़ जाती हैं मगर हर बार गलती लड़कियों की नहीं होती है। यह गलती लड़कों से भी होती है जो वायरल वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि बाइक पर जाते शख्स ने इंडिकेटर तो राइट साइट का दिया हुआ है मगर वो खुद लेफ्ट साइड में मुड़ जाता है और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shruti_the_explorer_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परियां नहीं मम्मी के मगरमच्छ। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़कियों में खुशी की लहर। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा का परा। चौथे यूजर ने लिखा- आखिरकार लड़कियों तुमने यह कर दिखाया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
डोगेश भाई के इलाके में आकर मस्ती नहीं! वायरल Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट
उम्र पचपन का और दिल बचपन का, इंटरनेट का पैसा वसूल कर देगा यह प्यारा Video, देखें जरूर