1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देसी छोरी के साथ जापानी लड़की ने साड़ी पहन किया डांस, बॉलीवुड गाने पर दिए ऐसे क्यूट एक्प्रेशन कि दिल गवां बैठे लोग

देसी छोरी के साथ जापानी लड़की ने साड़ी पहन किया डांस, बॉलीवुड गाने पर दिए ऐसे क्यूट एक्प्रेशन कि दिल गवां बैठे लोग

'गोरी हैं कलाइयां' गाने पर दो लड़कियों का डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में डांस करती दिख रही लड़कियों में से एक भारत की है और दूसरी जापान की।

डांस करती लड़कियां- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA डांस करती लड़कियां

भारत की संस्कृति से विदेश के लोग इतना प्रभावित होते हैं कि वे उनका अनुसरण करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर हमने ऐसे कई विदेशियों को देखा होगा। जो भारतीय संस्कृति को अपनाकर उसका अनुसरण कर रहे हैं। कोई भारतीय परिधान पहनना शुरू कर चुका है तो कोई सनातन का रास्ता अपना चुका है। हाल में ऐसी ही एक जापानी लड़की का वीडियो इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की को इंडियन और ट्रेडीशन में स्टाइल में देखा जा सकता है। 

लड़कियों ने बॉलीवुड गाने पर किया डांस

वीडियो में लड़की अपनी भारतीय दोस्त के साथ साड़ी पहन बॉलीवुड गाना ‘गोरी हैं कलाइयां’ पर डांस करते नजर आ रही है। दोनों के डांस मूव्स बेहद ही कमाल के लग रहे हैं। जापानी लड़की के लिए भारतीय गानों पर स्टेप बाय स्टेप डांस करना उतना ही मुश्किल है, जितना भारतीय लोगों के लिए जापानी गानों पर डांस करना है। फिर भी यह जापानी लड़की बॉलीवुड गाने पर ऐसे थिरक रही है। जैसे कोई इंडियन कोरियोग्राफर डांस कर रही हो। 

हिंद और हिंदी दोनों से प्यार करती है ये जापानी लड़की

इंडियन फ्रेंड के साथ डांस कर रही जापानी लड़की का नाम मायो है। उसने अपना यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल @Mayo Japan से शेयर किया है। बता दें कि मायो एक जापानी कंटेंट क्रिएटर हैं जो फर्राटेदार हिन्दी बोलती हैं और उसे समझती भी हैं। 7 लाख से भी ज्यादा लोग मायो को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उनके साथ दिख रही भारतीय लड़की का नाम रीना है। जो जापान में ही रहती हैं और पेशे से वे एक डांसर हैं। रीना और मायो ने इस वीडियो के लिए कोलैबोरेट किया है। मायो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर हिन्दी से जुड़े वीडियोज पोस्ट कर भारतीय लोगों का दिल जीत लेती हैं। मायो और रीना के इस डांस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

  

ये भी पढ़ें:

लड़के के पूरे चेहरे पर उगे घने बाल, दुर्लभ बीमारी की वजह से हुआ ऐसा हाल

'पाकिस्तान की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा तो भारत में अजय देवगन हैं', हमशक्ल का Video देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट