इंसानों के सिर पर बाल होते हैं। मूंछ और दाढ़ी में भी बाल होते हैं। लेकिन अगर किसी आदमी के चेहरे पर भालुओं की तरह बाल हुए तो साफ है कि वह आम इंसानों से अलग ही नजर आएगा। हाल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही लड़के की स्टोरी शेयर की है। जिसके पूरे चेहरे पर किसी भालू की तरह बाल हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस आदमी के नाम सबसे अधिक बालों वाले चेहरे के लिए दर्ज है।
लड़के के नाम सबसे अधिक बालों वाले चेहरे का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने लड़के की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसके पूरे चेहरे पर बाल ही बाल दिख रहे हैं। सिर्फ आंख और होंठों को छोड़ दें तो शख्स का पूरा चेहरा घने बालों से भरा हुआ है। शख्स देखने में किसी भालू की तरह लग रहा है। इस लड़के का नाम ललित पाटीदार है। जो कि मध्य प्रदेश का रहने वाला है। ललित पाटीदार का नाम सबसे अधिक बालों वाले चेहरे के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर ललित पाटीदार का चेहरा ऐसा क्यों हैं और उनके चेहरे पर इतने बाल कैसे हैं।
इस बीमारी की वजह से उगे इतने बाल
दरअसल, इस लड़के को हाइपरट्रिकोसिस नामक एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है। जिसे 'वेयरवोल्फ सिंड्रोम' के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी की वजह से ही लड़के के पूरे चेहरे पर घने बाल उग गए हैं। अब आपको वेयरवोल्फ सिंड्रोम बता देते हैं। वेयरवोल्फ सिंड्रोम एक दुर्लभ विकार है जो शरीर के उन जगहों पर भी अत्यधिक बाल उगा देते हैं, जहां आमतौर पर बाल नहीं होते, खासकर चेहरे पर। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, ललित पाटीदार के चेहरे पर प्रति वर्ग सेंटीमीटर 201.72 बाल हैं, जो उसके चेहरे के 95% हिस्से को कवर करते हैं।
ये भी पढ़ें: