A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जापान के वायरल 'पंच' बंदर को मिल गई गर्लफ्रेंड, Kiss करते देख दिल हार बैठे यूजर्स; Video Viral

जापान के वायरल 'पंच' बंदर को मिल गई गर्लफ्रेंड, Kiss करते देख दिल हार बैठे यूजर्स; Video Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर जापान के वायरल बंदर पंच का एक और वीडियो वायरल हुआ है। दावा है कि, इस वीडियो में पंच गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहा है।

 Japans viral punch monkey video, punch monkey video, aaj ka viral video, punch, monkey, japan, vide- India TV Hindi
Image Source : IG/@BEYOND_THE_WILDLIFE वायरल बंदर पंच।

Viral Video : जापान का वायरल बंदर पंच तो आपको याद ही होगा, जिसके वीडियो ने पिछले दिनों लोगों को इमोशनल कर दिया था। इचिकावा शहर के चिड़ियाघर में रहने वाले उसी प्यारे से जापानी मकाक बंदर पंच का एक और वीडियो वायरल हुआ है। दावा है कि, उसमें वो अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ बैठा है और उसे चूम रहा है। जन्म के बाद अपनी मा द्वारा ठुकराए गए इस बंदर ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब वह IKEA के एक मुलायम ऑरंगुटान खिलौने से लिपटकर सुकून पाने लगा। पंच की कहानी में एक दिल छू लेने वाला मोड़ तब आया जब उसकी मुलाकात मोमो-चान नाम की एक मादा मकाक से हुई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दोनों को गले मिलते, खेलते और प्यार भरे चुंबन देते हुए दिखाया गया है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @beyond_the_wildlife नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में पंच और उसकी माशूका सारा समय एक साथ बिता रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'खुशखबरी! हाल ही में, पंच को मो नाम की एक गर्लफ्रेंड मिल गई है, और वे अपना सारा समय साथ बिताते हैं। मो पंच से थोड़ी बड़ी है, लेकिन वे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नहीं हो सकते। पंच एक छोटा जापानी मकाक बंदर है जिसे उसकी मां ने छोड़ दिया था, लेकिन उसे एक प्यारे से ओरंगुटान खिलौने और उसकी देखभाल करने वाली के प्यार भरे स्नेह में सुकून मिला। अब वह जिज्ञासा, थोड़ी शरारत और ढेर सारे प्यार से भरा हुआ है, और अपने नए सबसे अच्छे दोस्त के साथ हर पल का आनंद ले रहा है।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्यारी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'पंच को गर्लफ्रेंड मिल गई, और तुम अभी भी सिंगल हो।' दूसरे ने लिखा कि, 'वह उसके साथ सिर्फ इसलिए है क्योंकि वह मशहूर है।' तीसरे ने कहा कि, 'उसकी पसंद बहुत अच्छी है। वह हर तरह से परफेक्ट है: सुंदर, सहनशील, समझदार, देखभाल करने वाले और दिलासा देने वाले बंदर से लगाव रखने में सक्षम और अब खूबसूरत मादा बंदर से भी। मुझे उम्मीद है कि वह उसका दिल नहीं तोड़ेगा। जाहिर है, वह सभी को बहुत आकर्षित करता है!' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
शरबती चावल में शरबत होता है या नहीं, सच सुनकर दिमाग घूम जाएगा, नहीं जाना तो पछताएंगे

ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें