जितने लोग यूपी और बिहार के हैं या फिर जो लोग न्यूज देखते हैं, वो सभी यह तो जानते ही होंगे कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कल यानी 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लिया। पटना के गांधी मैदान में उन्होंने शपथ लिया और एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बने। अब जब उन्होंने शपथ ले लिया, सभी नेता वहां से चले गए तो लोगों ने कुछ ऐसा किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और वीडियो देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
इस वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वो नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का है। वीडियो में नजर आता है कि सब कुछ खत्म हो गया है और सभी नेता वहां से चले गए हैं। अब वीडियो में यह दिखता है कि वहां स्टेज को सजाने के लिए जिन फूलों को वहां पर लगाया गया था, लोग उन्हें निकाल रहे हैं। कोई एक फूल निकाल रहा है तो कोई अपन पसंद के अलग-अलग फूल निकाल रहा है। कोई फूलों का गुलदस्ता बना रहा है तो कोई फूलों के साथ सेल्फी ले रहा है। कोई फूलों को निकालकर वहां से जा रहा है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपन अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर times_of_dbg नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- घर जाकर बोलेंगे कि नीतीश जी ने दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा तो किया, जनता का पैसा था, जनता ले रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- बर्बाद करने से अच्छा है कि लोग ले जाएं। चौथे यूजर ने लिखा- राजस्थान में भी हुआ था। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाप ने अपने साथ बेटी की जिंदगी को भी खतरे में डाला, Video देख समझ जाएंगे कैसे
जींस में आखिर क्यों दी जाती है ये छोटी सी जेब? बहुत सारे लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब