1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाबा जी का बाइक चलाने का तरीका जरा देखिए, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी जमकर किए कमेंट

बाबा जी का बाइक चलाने का तरीका जरा देखिए, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी जमकर किए कमेंट

एक बाबा का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बाइक पर कहीं जाते हुए नजर आते हैं लेकिन उनके बाइक चलाने के तरीके की वजह से ही वीडियो वायरल हुआ है। आइए आपको पहले उनके तरीके और फिर लोगों के कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BITTU_22K वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर कहीं जाते हुए कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों का ध्यान खींच लेता है। अब ऐसा कुछ देखने के बाद कुछ लोग अपने रास्ते निकल जाते हैं तो वहीं कई सारे लोग उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखते ही लोग उस पर रुक जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बाबा जी बाइक पर बैठे हुए हैं और वो बाइक से कहीं जा रहे हैं लेकिन उनका तरीका ही वीडियो वायरल होने का कारण है। वीडियो में दिखता है कि वो बाइक पर एकदम आराम से बैठे हुए हैं। उनका एक पैर सीट पर और दूसरा रेस वाले हैंडल पर हैं। वहीं दोनों हाथों को उन्होंने आराम से अपने घुटनों पर रखा हुआ है। वो बाइक के हैंडल को बिना पकड़े और डरे बिना ऐसे चला रहे हैं जैसे बाइक ऐसी ही चलाया जाता है और ऐसे चलाने पर कोई हादसा नहीं होता है। अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bittu_22k नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- Core driving skill है। दूसरे यूजर ने लिखा- बाबा अभी अपनी तपस्या में हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- टेस्ला बाबा। चौथे यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल का बाबा है। पांचवें यूजर ने लिखा- बाबा पूरे चिल मूड में हैं। एक और यूजर ने लिखा- लगता है यमराज के साथ उठना बैठना है। एक और यूजर ने लिखा कि ये नहीं मरेगा, किसी दूसरे को मार देगा। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी से प्यार नहीं होता है क्या? वायरल Video जरा आप भी देखिए

गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? क्या आपने कभी सोचा है यह सवाल?