1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लखनऊ के असली नवाब साहब को देखो तो जरा, Video देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट

लखनऊ के असली नवाब साहब को देखो तो जरा, Video देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक बहुत ही कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हंसी जरूर आएगी। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद रिएक्ट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BADKA_CHETAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसका कल्पना नहीं कर सकते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते रहते हैं और उन सभी वीडियो में से कई सारे वायरल भी होते हैं। आप अगर हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप सभी तरह के वायरल वीडियो देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी डांस तो कभी अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल की वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक रैपिडो वाले ने बनाया है। रैपिडो की बुकिंग होने के बाद उसने दिखाया कि जिसने बुक किया है, उसने ऐसा क्यों किया है। इसका बाद वो दिखाता है एक जगह पर कुछ पानी जमा हो गया है और उस पानी को पार करने के लिए बंदे ने रैपिडो बुक किया है। इसके बाद वो उस आदमी को पानी का इलाका पार कराता है और कहता है, 'हमारे लखनऊ में सब नवाब लोग हैं।' बंदे की नवाबी के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर badka_chetan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रैपिडो में आई नवाब साहब की राइड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतने के लिए मैं लिफ्ट ले लेती। दूसरे यूजर ने लिखा- अगली बार से टॉयलेट में जाने के लिए करना, ऑल द बेस्ट लखनऊआ नवाब। तीसरे यूजर ने लिखा- खाओ मां कसम, तुम दोनों एक दूसरे को नहीं जानते।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये रिश्तेदार तो अचानक लुटेरे बन गए, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

भगवान ऐसी गरीबी सभी को दे! एक घर का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट