उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक घोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी कीमत सवा करोड़ रुपये है और यह कानपुर के मेले में बिकने के लिए आया था, लेकिन इसे कोई खरीदार नहीं मिला। कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर में लगने वाले बसंत मेले में सम्राट नाम का घोड़ा आया जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
घोड़े के मालिक सर्वदा मिश्रा के अनुसार इस घोड़े की कीमत सवा करोड़ है। घोड़े के मलिक पंडित जी घोड़े को कम दाम में बेचने को तैयार नहीं हैं। वह सिर्फ और सिर्फ देखने और दिखाने के लिए मकनपुर बसंत मेले में सम्राट नाम के घोड़े को लाए थे। घोड़े के मालिक ने बताया कि उन्होंने इसे पंजाब से 10 महीने की उम्र में 3 लाख रुपए में खरीदा, जो अब करीब दो साल से ज्यादा का हो गया है।
पंडित जी का घोड़ा खाता है काजू बादाम, चना और दूध
यह पूरी तरह सफेद रंगा का घोड़ा है और इसके शरीर पर कोई धब्बा तक नहीं है। यह जयमंगल नस्ल का घोड़ा है। इसकी फड़ अभी 35 इंच की है, जो अभी 70 इंच तक जाएगी। सम्राट की लम्बाई और ऊंचाई भी बहुत अच्छी है। इस नस्ल के ऐसे घोड़े पहले राजा महाराजा रखते थे। अब वो बचे नहीं तो केवल अब इसे रईस लोग ही खरीदते हैं। सम्राट की रोजाना डाइट 1 किलो भुना चना, 3 किलो गेहूं की दलिया, 2 किलो जौ, 1 किलो बाजरा, 100 ग्राम काजू, 100 ग्राम बादाम और 2 लीटर दूध है। प्रतिदिन की डाइट 1000 रु आंकी जाती है।
60 लाख तक लगी बोली
कई लोगों ने कोशिश की पर सम्राट को खरीद नहीं पाए। कानपुर के मकनपुर के बसंत मेले में बदायूं , पंजाब, हरियाणा, आदि जगहों से आए व्यापारियों ने सम्राट की कीमत 51 लाख से लेकर 60 लाख तक की रकम लगाई मगर मालिक देने को तैयार नहीं हुआ।
(कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
यूपी: जालौन में हिंदू युवती को ले भागा था, आरोपी सपा नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर हुआ गिरफ्तार
VIDEO | मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, 5 मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस