1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: जालौन में हिंदू युवती को ले भागा था, आरोपी सपा नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर हुआ गिरफ्तार

यूपी: जालौन में हिंदू युवती को ले भागा था, आरोपी सपा नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर हुआ गिरफ्तार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 24, 2026 05:43 pm IST,  Updated : Jan 25, 2026 02:54 am IST

यूपी के जालौन में हिंदू युवती के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें मामला...

समाजवादी पार्टी का नेता गिरफ्तार- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी का नेता गिरफ्तार Image Source : REPORTER

जालौन : कोतवाली कोंच क्षेत्र में सामने आए हिंदू युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सपा नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। दिनांक 20 जनवरी 2026 को पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की किडनैपिंग मामले में कोतवाली कोंच में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री को रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर, निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, कोतवाली कोंच, जनपद जालौन, बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

हिंदू युवती को भगा ले गया था इरफान मंसूरी

पिता की इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, अपहृत युवती को बरामद कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा बयान दर्ज कराने हेतु उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

किडनैपिंग के मामले से मचा बवाल

जालौन जिले के कोंच में एक युवती के अपहरण के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया और इसे लेकर बवाल मचा रहा। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पर युवती को भगा ले जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। हिंदू संगठनों ने इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

बता दें कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि 20 वर्षीय पुत्री 19 जनवरी को घर से बाजार के लिए जा रही थी। देर शाम तक वह वापस नहीं लोटी। ये जानकारी भी मिली कि वो घर में रखे तीन लाख रुपये भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जिलाध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर और उसके सहयोगी उस्मान कुरैशी उसे बहलाकर अपने साथ ले गए हैं।

(जालौन से वरुण द्विवेदी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।